सिर्फ फोटो सेशन तक सीमित रहा कांग्रेस का प्रदर्शन,शूटिंग के लिए बुलवाई ऊंटगाडियां?
वर्तमान दौर में प्रदर्शन भी अब डिज़ाइनर होने लग गए हैं। कांग्रेस के साथ बीजेपी भी अछूती नहीं रही है। एयर कंडीशनर में बैठने वाले नेता कभी कभार सड़कों पर उतरते हैं जो सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए विरोधी नारे लगाते हैं। आज पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरुद्ध कांग्रेस का सभी जिला मुख्यालयों पर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। AC वाले नेताजी जी सड़क पर उतरे । कुछ अलग दिखाने के लिए उंट गाड़ियां भी मंगवाई गई। सीमित संख्या में हमेशा दिखने वाले कांग्रेसी चेहरे आज प्रदर्शन से नदारद रहे। जो थे उनके लिए ऊंट गाड़ियां ज्यादा रही। फोटो सेशन के बाद मोदी का पुतला जलाने के लिए कारवां निकल गया।
डिजाइनर नेताओं ने आमजन के लिए किए गए इस प्रदर्शन में आमजन को ही दूर रखा। कांग्रेस कार्यालय से मात्र डेढ़ सौ कदम की दूरी पर स्थित कलेक्ट्रेट पर मात्र 10 मिनट का प्रदर्शन ,पुतला जलाते हुए फोटो सेशन और हो गया विरोध?
विधानसभा चुनाव को 6 महीने का समय बचा है। आमजन से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष का फोटो सेशन वाला प्रदर्शन क्या सत्ता वापसी करा पाएगा? कांग्रेस इमानदारी से अपना विपक्ष का फर्ज निभा रही है? यह खुद डिजाइनर नेताओ को तय करना है।
सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं का भी यही हाल है पिछले दिनों भाजपा के भी कई डिजाइनर प्रोग्राम आयोजित किए गए जिन से आमजन दूर रहा था। आम जन के मन में यही सवाल उठता है कि देश की प्रमुख दोनों पार्टियां देश को कहां पर ले जाएगी प्रदर्शन तो पहले होते थे जब पार्टियां आमजन को जोड़कर प्रदर्शन करते थे जिसका इफेक्ट होता था।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें