PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018

अरे यह क्या? आशासहयोगिनी हड्डी एवं जोड़ रोग, लकवा ग्रस्त रोगों की करेगी जांच.!

अरे यह क्या? आशासहयोगिनी हड्डी एवं जोड़ रोग, लकवा ग्रस्त रोगों की करेगी जांच.!


निःशुल्क हड्डी एवं जोड़,व लकवा
निवारण चिकित्सा परामर्श शिविर 16 को।
  हड्डी , मांसपेशियों के दर्द व मोटापे से ग्रस्त  मरीजों के लिए शुक्रवार  सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आर्थो-न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेन्टर रोडवेज बस डीपो के पीछे निशुल्क हड्डी एवम जोड़ दर्द व लकवा निवारण चिकित्सा परामर्श शिविर  राजस्थान आशा सहयोगिनी, साथिन संगठन व ऑर्थो-न्यूरो रिहैबिलिटेशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। शिविर प्रभारी किशनकंवर राठौर ने बताया कि शिविर में मोटापा, दुबलापन,लम्बे समय से कमर, घुटना, गर्दन, साईटिका, स्लीप डिस्क के दर्द से ग्रस्त मरीजों की जांच कर निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शरीर  में चर्बी , हड्डियों मे केल्शियम मात्रा की जांच जो 850 रुपए की लागात आती है वह जांच शिविर में निशुल्क की जाएगी। शिविर में अहमदाबाद के शेल्बी अस्पताल के  प्रसिद्ध जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ एंव स्वीट्जरलैंड से प्रशिक्षित डॉ.अशोक बिश्नोई, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ.राजकुमार बारोडिया ,मुरली मनोहर सेवाएं देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें