PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति सप्ताह आयोजित

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति सप्ताह  आयोजित



 खबर नागौर जिले के मेड़ता सिटी से जहां राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी से शुरू हुए कृमि मुक्ति सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा दी जा रही है । इसी सिलसिले में मेड़ता सिटी के जीएसपी एजुकेशन एकेडमी में निदेशक गणपत सिंह पीडियार की और से इलाके के बच्चों को कृमि मुक्ति दावा देने का एक कार्यक्रम आयोजित किया । विशेषज्ञ डॉ जेएस देओल ने इस मौके पर बच्चों को एंडजोल टेबलेट का सेवन कराया गया । 



आपको बतादे की स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय की और से राष्‍ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर  बच्‍चों को कृमि मुक्ति की दवा दी जाती है। यह देश के सबसे बड़े जन स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों में से एक हैबात नागौर जिले के करे तो जिले के 6 हजार 102 सरकारी एवं निजी संस्थानों में कृमि मुक्ति सप्ताह मनाया जा रहा है , जिसके तहत लाखों बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है । कृमि मुक्ति दिवस  10 फरवरी के बाद से ही  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ-साथ शिक्षकों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनी ने भी इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे है । नागौर जिले के 3290 सरकारी विद्यालय, 1581 निजी विद्यालय, 550 मदरसे तथा 2681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में कृमि मुक्ति सप्ताह मनाया जा रहा है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें