जानिए - अजमेर विद्युत निगम ने ऐसी क्या स्कीम लॉन्च की है, जिससे चोरों की चांदी होने वाली है!
बिजली चोरों की तो हो गई चांदी?
चुनावी वर्ष है बजट में लोकलुभावन घोषणाओं के बाद अजमेर विद्युत वितरण निगम ने भी एक बार फिर बिजली चोरों के लिए वीसीआर सीट में भारी छूट की शानदार स्कीम फिर से लागू की है। इस योजना में जितना बड़ा अमाउंट उतना हीं कम जुर्माना जमा कराना होगा। मान लो 50 हजार की वीसीआर भरी गई थी तो आपको 25 हजार भरने हैं। अब अगर एक लाख है तो 30 हजार में छुटकारा मिल जाएगा। बड़ा अमाउंट जैसे 5 लाख तक VCR भरी गई है तो मात्र 70 हजार में साहूकारों की श्रेणी में आ सकते हैं। इस स्कीम में 30 जून 2016 तक भरी गई वीसीआर का निपटारा किया जा रहा है। इस योजना में उपभोक्ता को नहीं समझोता बैठक का इंतजार करना पड़ेगा और ना ही अधिकारियों से मिन्नत! सहायक अभियंता ऑफिस में सिर्फ अमाउंट जमा करवाना है। स्क्रीम 31 मार्च 2018 तक रखी गई है। इस बार की स्कीम में 31 मार्च 17 से पूर्व की सभी श्रेणियों के कटे हुए कनेक्शन पर एकमुश्त राशि जमा करवाने पर ब्याज एवं पेनल्टी पर शत प्रतिशत छूट है। साथ ही यह योजना अब घरेलू एवं कृषि कनेक्शनों के चालू कनेक्शन पर भी लागू होगी बकाया एक साथ जमा कराने पर पैनल्टी में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी।
बड़ा सवाल यह है कि वर्तमान सरकार के 4 साल के कार्यकाल में विद्युत वितरण निगम होने विद्युत छीजत को कम करने की कवायद के तहत खूब पीसीआर शीट भरी थी। इसमें कोई शक नहीं कि शहरी क्षेत्रों में विद्युत छीजत बहुत कम हो गई है। लेकिन विडंबना देखिए कि दबंगों वाले गांव आज भी चोरी की बिजली से रोशन है। जहां विद्युत निगम लाचार है। सरकार से एक भी सवाल पूछ सकते हैं कि यह स्कीम राजस्व वसूली के लिए है या बडे बिजली चोरों को प्रोत्साहन देने के लिए है?


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें