PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

शनिवार, 10 फ़रवरी 2018

नागौर जिले के एक शहर में हजारों लोग सड़कों पर उतरने को हुए मजबूर

नागौर जिले के एक शहर में हजारों लोग सड़कों पर उतरने को हुए मजबूर 





कुचामन सिटी के  हजारो लोग उतरे सड़को पर

नागौर जिले के कुचामन सिटी के हजारो लोग आज शहर की सड़कों पर उतर पड़े और एक रैली के रूप में  कुचामन  सिटी को जिला बनाने की मांग के नारों के साथ पूरे शहर का दौरा किया । दरअसल मामला कुचामन सिटी को जिला बनाने की मांग का है । भोगोलिक नजरिये से प्रदेश के बड़े जिलो में शामिल नागौर को विभाजित कर कुचामन सिटी को नया जिला बनाने  की मांग पिछले 30 साल से भी ज्यादा वक्त से की जा रही है और इसके लिए कई आंदोलन भी हुए लेकिन किसी भी सरकार ने राजनीतिक नजरिये को देखते हुए नागौर जिले के विभाजन का फैसला नही किया क्योंकि कुचामन के पड़ौसी शहर डीडवाना को भी जिला बनाने की मांग की जाती रही है । 

शहर को जिला बनाने की मांग करते हुए कुचामन के लोगों ने  दो महीने पहले सत्याग्रह नाम से आंदोलन किया था जिसमे शहर के बस स्टेशन पर स्थित जिला यूनिट कार्यालय में क्रमिक अनशन का क्रम साथ दिनों से जारी है । सत्याग्रह को 60 दिन पूरे  होने के मौके पर आज जिला बनाने की मांग के तहत एक विशाल  रैली का आयोजन किया जिसमें कुचामन को जिला बनाने की पैरवी करने वाले आसपास के विधानसभा क्षेत्रों नावा, मकराना, परबतसर, और डेगाना के साथ साथ मौलासर कस्बे के लोग भी रैली में शामिल हुए ।
रैली कुचामन के भोमराजका स्कूल से शुरू हुई और शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई बस स्टेशन स्थित जिला यूनिट कार्यालय पर सम्पन्न हुई । रैली में प्रदेश सरकार के शिल्प एंव माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हरीश कुमावत, नावां विधायक विजय सिंह, रैली के संयोजक और महाराजा सूरजमल जाट फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञानाराम सहित कई संस्थाओ के पदाधिकारी और हजारो की तादाद में लोग शामिल हुए और सबने कुचामन सिटी को जिला बनाने की मांग सरकार से की

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें