PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

रविवार, 11 फ़रवरी 2018

बच्चों में खून की कमी का बड़ा कारण पेट में कीड़े

बच्चों में खून की कमी का बड़ा कारण पेट में कीड़े


मेड़ता सिटी राष्ट्रीय कृमि मुक्ती दिवस पर कृमि से छुटकारा सेहत और भविष्य को ध्यान में रखते हुए जीएसपी एजुकेशन एकेडमी मे बच्चों को निशुल्क कृमि नाशक  टेबलेट डॉक्टर जे एस देओल के द्वारा वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर डॉ जे एस देओल मुख्य अतिथि थे कार्यक्रम की अध्यक्षता मेड़ता प्रेस परिषद के अध्यक्ष मनोज सोनी ने की, कार्यक्रम में विशेष अतिथि वरिष्ट पत्रकार पूर्ण उपाध्याय, सेवानिवृत्त आंगनवाडी सुपरवाइजर शुदा दैया, साइबर विशेषज्ञ तुलसीराम प्रजापति, तेराकी  संघ के अध्यक्ष राजकुमार दॆया ,सुशील दिवाकर, सुनील पुरी ,संदीप बोहरा थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डाक्टर जे एस देओल ने कहा कि कृमि संक्रमण से बच्चों में खून की कमी होती है जिसके कारण बच्चे का शारीरिक विकास में रुकावट होती है , खून की कमी मानसिक विकास में भी  बाधा उत्पन करती है  इस से बचने के लिए नाखूनों को बढ़ने ना दें, शौच जाने के बाद हाथों को साबुन से धोयें, हमेशा साफ पानी पीना चाहिए, भोजन को ढककर रखना चाहिए, सब्जियों को साफ पानी से   धोकर इस्तेमाल करना चाहिए,  छोटे बच्चों को मिट्टी खाने से रोके, राजस्थान सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई इस टेबलेट को चबाकर  खानी चाहिए, दो साल से छोटे बच्चों को आधी टेबलेट देनी चाहिए, ओर 20 दिन बाद इस दवाई की 1 खुराक ओर देनी चाहिए, उसके आधा घंटा तक कुछ भी खाना नही चाहिए, गोली के सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होगी,
इस अवसर पर मेड़ता प्रेस परिषद के अध्यक्ष मनोज सोनी ने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही कृमि संक्रमण की रोकथाम के लिए एल्बेडाजाँल टैबलेट सभी बच्चों को लेना आवश्यक हैं
सोनी ने कहा कि गले में दवाई अटक ना जाए इसलिए बच्चे को हमेशा गोली को चबाकर खाने चाहिए टैबलेट को चबाकर खाने से शरीर में अधिक फायदा होता है
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित शहर के अनेक  गणमान्य लोग भी उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें