पूर्व ब्लैक बेल्ट कमांडो के साथ बर्बरता करने वाला थानेदार लाइन हाजिर
नागौर 7 फरवरी । नागौर जिले के श्री बालाजी थाने के थानेदार रामनारायण को एसपी परिस देशमुख ने आज CRPF के पूर्व कमांडो सहित चार लोगों के साथ हवालात में बर्बरता पूर्वक ज्यादती करने के मामले में लाइन हाजिर कर दिया है। इनके साथ ही जिले में पोस्टेड दो ASI को भी लाइन हाजिर किया है । श्रीबालाजी थाने के थानेदार के विरुद्ध पीड़ित कमांडो मधाराम सहित चार जनों ने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया साथ नागौर पुलिस अधीक्षक लिखित शिकायत की थी।
जानकारी अनुसार इस मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच एससी-एसटी सेल के डिप्टी SP को सौंपी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री ने नागौर पुलिस अधीक्षक को थानेदार के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। SP ने आज के आदेश में सदर थाने के ASI मेहराम तथा जायल थाने से ASI सोहनलाल को भी लाईन में स्थानन्तरण किया है।
आपको बता दें कि गत 4 जनवरी को श्री बालाजी थाना पुलिस का बर्बर चेहरा सामने आया था,जहां एक पूर्व CRPF ब्लैक कमांडो सहित चार जनों के साथ हवालात में जबरदस्त पिटाई की गई । शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार करके पुलिस ने राजकार्य में बाधा सहित कई धाराएं जोड़कर मामले को गंभीर बना दिया था। इसकी शिकायत पीड़ितों ने नागौर पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख से की थी। पीड़ित CRPF के पूर्व जवान मधादार राम ने एसपी को दिया ज्ञापन में बताया कि गत 4 जनवरी को श्री बालाजी थाना क्षेत्र के गांव छीलो में एक निजी बस के परिचालक ने इसी गांव के एक ग्रामीण के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की थी इस पर ग्रामवासियों का बस परिचालक के खिलाफ गुस्सा था लेकिन बस मालिक के द्वारा शाम को आकर माफी भी मांग ली थी।
श्री बालाजी थाना एसएचओ रामनारायण ने पूर्व निर्धारित षड्यंत्र के तहत शाम को गांव जिला आते ही एक ग्रामवासी की साइड में खड़ी गाड़ी की चाबी निकाली। इस प्रकार चाबी निकाकर पुलिस द्वारा ग्रामीणों को उकसाया गया। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद पुलिस की गाड़ी को मुख्य चौराहे पर लाकर ग्रामीणों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दुकान में बैठे मदन राम को मारते पीटते हुए जीप में डाला उसके बच्चे महीपाल वह चुनाराम को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर किया। पुर्व कमांडो ने बताया कि वह अपने गांव जा झाड़ेली के लिए मोटरसाइकिल से रवाना हो रहा था सिपाहियों ने उसको भी पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रात्रि के समय सभी को नंगा करके s h o रामनारायण सहित सिपाहियों ने गाली गलोच कर जबरदस्त पिटाई की।
गौरतलब है कि पूर्व सीआरपीएफ ब्लैक कमांडो पूर्व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सिक्योरिटी में रह चुका है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें