नागौर जिले का ऐसा कस्बा जहां के लोग नल पर लगाते हैं टकटकी,, 10 दिन में एक बार जलापूर्ति,,
परबतसर में जल संकट.... देखें विडियो -
==== खबर नागौर जिले के परबतसर की जहां पेयजल संकट इस कदर गहराया गया कि लोगो को पानी की बूद बूद को तरस रहे है । शहर मे की जाने वाली पेयजल आपूति हुलढाणी से होती है और हुलढाणी मे पानी के लिए 18 टूयूबेल खोदे कर शहर की आपूर्ति होती थी। वर्तमान समय मे आधे से ज्यादा तो टूयूबेल नकारा साबित हो गये और मात्र -- चार और पाच टूयूबेल से पानी आ रहा है । वो भी 24 घण्टे मे पाच टूयूबेल मे 5-से 6 घण्टे ही पानी आ रहा है जिसे शहर की जलापूर्ति नही हो पा रही वर्तमान समय मे शहर की पेयजल आपूर्ति दस दिनो के अंतराल मे होती है। वह भी निश्चित समय पर नही की जाती है। जलापूर्ति कब होगी? यह कंफ्यूज बना रहता है।
मजे की बात यह है कि लोगो को पानी का इंतजार होता कि पता नही कब नलो मे पानी खोल दे , इस चक्कर मे नलो पर टंकीटकी लगाये रहते है। शहर मे पेयजल की समस्या पिछले 5 वर्षे से बनी है । इस संबंध में पीएचड़ी एईएन सुभाष चन्द्र पांचौरी ने बताया की शहर मे वास्तव मे पेयजल समस्या बनी हुई वर्तमान मे 10 दिनो के अंतराल मे पेयजल आपूर्ति हो कर रहे है वही विधायक कोष से 75 लाख की स्कीम से 5 टूयूबेल खोदने चालू हो गये जिसे थोड़ी बहुत राहत मिलेगी, दूसरी ओर विधायक मानसिह किनसरिया दावे कर रहे है की मई 2018 तक इंदिरा गाधी नहर का पानी परबतसर पहूच जायेगा, लेकिन जनता हो इसी आस लगाये बैठै है कब नहर आयेगी, कब राहत मिलेगी? हालाकी अभी तो सर्दी के मौसम मे यह हालात है तो गर्मी मे क्या हालात होगे ? वही पेयजल की समस्या के चलते पानी के टैंकर वाले चांदी कुट रहे हैै।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें