दो मासूमों के साथ टांके में कूदी विवाहिता
नागौर जिले के जायल थाना क्षेत्र के जानवास गांव में एक विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चो सहित टांके में कूदकर जान दे दी। एक पुत्र व एक पुत्री सहित मां की पानी में डूबने से मौत हो गई। शनिवार सवेरे घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी रामपाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा शवों को टांके से बाहर निकलवाया। दो मासूमों को साथ लेकर टांके में कूदकर जान देने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार देर रात बाद की बताई जा रही है।मासूमों के साथ विवाहिता द्वारा आत्महत्या की इस हृदय विदारक घटना जानवास गांव सहित पूरे जायल क्षेत्र के लोग स्तब्ध है।
पुलिस के अनुसार जानवास निवासी राजू उर्फ काली (25) पत्नी शिवराम ने अपने पुत्र मनीष सात माह, एक पुत्री दीपिका (5) के साथ टांके में कूदकर जान दे दी। विवाहिता अपने दोनों बच्चों के साथ शुक्रवार रात्रि अपने घर में ही थी। देर रात बाद महिला ने अपने घर में स्थित टांके में अपने मासूमों को डूबो दिया और खुद भी डूब गई।
घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। महिला के पीहर पक्ष के सदस्य एवं ससुराल पक्ष के सदस्य मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन किसी ने भी पुलिस को घटना की वजह की जानकारी देने से इंकार किया है। बताया जा रहा है कि मृतका की शादी 7 साल पूर्व शिवराम से हुई थी। इस बारे में थानाधिकारी रामपाल ने बताया कि
कारणों के बारे में तत्काल बता पाना मुश्किल है। घरेलू कारण हो सकते हैं।अनुसंधान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मृग दर्ज कर दिया गया है तथा शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें