PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018

स्कूल से हटाए गए गुरुजनों के खातिर नन्हे विद्यार्थियों ने डेढ़ सौ किलोमीटर का किया सफर, फिर भी गुरुजनों को मिल गई फटकार!

स्कूल से हटाए गए गुरुजनों के खातिर नन्हे  विद्यार्थियों ने डेढ़ सौ किलोमीटर का किया सफर, फिर भी गुरुजनों को मिल गई फटकार!


जिला कलेक्ट्रेट पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन


===================== खबर नागौर से जहांआज जिला कलेक्ट्रेट पर जिले के राजलिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों और उनके साथ आए अभिभावकों और विद्यालय के शिक्षकों ने विरोध और प्रदर्शन किया मामला विद्यालय के 2 शिक्षकों को एपीओ करने से जुड़ा है पिछले दिनों शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय के 2 शिक्षकों को एपीओ कर दिया गया था आज उसी का विरोध जताने विद्यालय के स्टाफ के साथ साथ विद्यार्थी और उनके अभिभावक राजलिया से तकरीबन 150 किलोमीटर दूर नागौर जिला मुख्यालय पहुंचे और वहां कलेक्ट्रेट परिसर पर इसका विरोध जताया ।

 विद्यार्थियों और अभिभावकों का कहना है कि जिन 2 शिक्षकों को एपीओ किया गया है वह शिक्षक विद्यालय में वर्षो से कार्य कर रहे हैं और उनकी सेवाएं उत्कृष्ट रही है लेकिन विद्यालय की प्राचार्य ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके उनको एपीओ करवा दिया जो कि सही नहीं है राजलिया के स्कूल के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ साथ वरिष्ठ शिक्षक संघ "रेस्टा" भी इस विरोध में कूद पड़ा है शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर तुरंत प्रभाव से दोनों शिक्षकों का आईपीओ रद्द नहीं किया गया तो वह आने वाली 20 फरवरी से जिला कलेक्ट्रेट और नागौर के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। उधर इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर काफी नाराज नजर आए । नाराजगी का कारण  विद्यार्थियों को डेढ़ सौ किलोमीटर का सफर कराकर नागौर क्यों लाया गया?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें