गैंती - फावड़ा चलाने वाले हाथ 10 दिन तक मैदान में घुमाएंगे क्रिकेट का बैट, लगेंगे चौके और छक्के!
युवा क्रिकेटर गुलाब सिंह ओड की प्रथम पुण्यतिथि पर नागौर के राजकीय स्टेडियम में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू। प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री सी आर चौधरी ने किया। विशिष्ट अतिथि नागौर विधायक हबीबुर्रहमान रहे। राजस्थानी प्रतियोगिता आगामी 27 फरवरी तक चलेगी जिसमें राजस्थान की 25 टीमों के अलावा गुजरात की 2 टीमें भाग ले रही है।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने अपने संबोधन में पिछड़े तबके के ओड समाज के इस नवीनतम प्रयास की सराहना की साथ ही समाज के उत्थान के लिए आधुनिकता से जुड़ने का आह्वान भी किया। पारंपरिक तरीके से न्यू मकानों की नींव वगैरा खुदाई के लिए आधुनिक साधन अपनाने के लिए कहा। इस अवसर पर विधायक हबीबुर्रहमान ओड समाज के योगदान को सराहाते हुए समाज को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ कर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद सभापति बिरदी चंद सांखला भाजपा जिला अध्यक्ष रामचंद्र उत्त भाजपा जिला महामंत्री जगदीश छाबा सहित कई नेता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
आपको बता कि ओड समाज मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता आया है लेकिन गत वर्ष इसी समाज के युवा क्रिकेटर की मौत ने समाज की विचारधारा को ही बदलते हुए क्रिकेट के प्रति प्रेरित कर दिया है। इसी के फलस्वरुप नागौर में ओड समाज के युवा क्रिकेटर स्वर्गीय गुलाब सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति के रूप में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज किया है ।
गुलाब सिंह को था क्रिकेट का जुनून.. पिछड़ी जाति के युवा क्रिकेटर गुलाब सिंह को क्रिकेट का इतना जुनून था कि परिवार की परवाह नहीं करते हुए भी क्रिकेट की ओर रुख किया। जबकि माता पिता चाहते थे कि वह समाज का पारंपरिक कार्य करें लेकिन उसने बगावत करके दिन में काम किया । रात को सब सो जाने के बाद क्रिकेट की प्रैक्टिस की लेकिन काल के क्रूर हाथों में एक हादसे में युवा क्रिकेटर की जान ले ली किसी की प्रेरणा लेकर आज पूरा समाज क्रिकेट के प्रति प्रेरित हो पाया है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें