PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018

दर्द से कराहते मरीज पर इलाज का मरहम लगाया,, 2 मिनट में जाना हड्डी मजबूत है या हो गई कमजोर और सैकड़ों दुआएं निकली एक साथ,,

दर्द से कराहते मरीज पर इलाज का मरहम लगाया,, 2 मिनट में जाना हड्डी मजबूत है या हो गई कमजोर और सैकड़ों दुआएं निकली एक साथ,,



आज मौका थाआर्थो-न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेन्टर रोडवेज बस डीपो के पीछे निशुल्क हड्डी एवम जोड़ दर्द व लकवा निवारण चिकित्सा परामर्श शिविर का जहां सवेरे से ही दर्द से कराहते मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। शिविर के लिए बकायदा हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा की जांच निशुल्क की गई इस जांच की ₹850 की लागत जाती है। शिविर में अपने निशुल्क सेवाएं दे रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक विश्नोई ने हैरानी जताते हुए  बताया कि नागौर के मरीज हड्डियों की रोग से ज्यादा ग्रसित हो रहे हैं खान पान सही नाही होने से ज्यादातर की हड्डियां कमजोर पाई गई है। शारीरिक श्रम की कमी पर्याप्त रूप से धूप का सेवन नहीं करना, बिना बैलेंस का प्रोटीन ज्यादा लेना भी हड्डी कमजोरी का बड़ा कारण है।



शिविर मेंऑर्थो-न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर के डॉक्टर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ राजकुमार बारोडिया ने मरीजों की जांच के बाद फिजोथेरपी करने के आसान टिप्स दिए।निःशुल्क हड्डी एवं जोड़,व लकवा निवारण चिकित्सा परामर्श शिविर में  राजस्थान आशा सहयोगिनी व साथिन संगठन व ऑर्थो-न्यूरो रिहैबिलिटेशन सोसाइटी  के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया।


 शिविर प्रभारी किशनकंवर राठौर ने बताया कि शिविर में मोटापा, दुबलापन,लम्बे समय से कमर, घुटना, गर्दन, साईटिका, स्लीप डिस्क के दर्द से ग्रस्त मरीज आए थे जिनकी जांच कर निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया गया। शिविर में अहमदाबाद के शेल्बी अस्पताल के  प्रसिद्ध जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ एंव स्वीट्जरलैंड से प्रशिक्षित डॉ.अशोक बिश्नोई ने सवेरे 10 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ढाई सौ मरीजों की जांच कर चिकित्सा परामर्श दिया। फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ.बारोडिया ,मुरली मनोहर, हरेंद्र बारोडिया आदि सेवाएं दी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें