आमजन की सुरक्षा के साथ मिल सकेगी पॉपुलैरिटी और खर्चा मात्र आठ हजार..!
जी हां यह बिल्कुल सही है अजमेर विद्युत वितरण निगम ने सांप भी मर जाएगा लाठी भी नहीं टूटेगी कहावत की तर्ज पर एक स्कीम को अमली जामा पहनाया है जिसकी शुरुआत खुद डिस्कॉम ने कर दी है। यानि आमजन की सुरक्षा भी हो जाएगी साथ ही भामाशाह की पॉपुलरटी भी इकबाल होगी।
आप सबने देखा होगा डिस्कॉम की ओर से शहर में जगह-जगह ट्रांसफार्मर लगाया जाता है उसकी सुरक्षा को लेकर हादसे का अंदेशा बना रहता है। कई बार जानवर हो या इंसान चपेट में आ चुका है। इसी से सुरक्षा करने के लिए योजना को अंजाम दिया गया है। इसके तहत कोई भी भामाशाह या फर्म या आम नागरिक डिस्कॉम से संपर्क कर ट्रांसफार्मर पर सुरक्षा कवच रूपी RCC सेफ्टी वाल्व लगवा सकते हैं। सेफ्टी वॉल लगाने वाला को सुविधा दी गई है कि उस वॉल पर अपना नाम या फर्म के नाम का विज्ञापन कर सकते हैं। इस संबंध में डिस्कॉम के सहायक अभियंता एम आर मीणा ने बताया कि सर्किट हाउस के पास स्थित 2 ट्रांसफार्मर पर यह सेफ्टी वाल्व डिस्कॉम की ओर से लगा दी गई है। बाकी पूरे जिले के नगर पालिका क्षेत्रों में लगाने के लिए अधीक्षण अभियंता जेआर छाबा ने भामाशाह आदि से अपील की है। सेफ्टी वॉल से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे , आमजन की सुरक्षा के साथ जानवरों की भी सुरक्षा हो सकेगी। उन्होंने बताया कि एक ट्रांसफार्मर के सेफ्टी वॉल का खर्चा कम से कम 7 से 8 हजार आएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें