PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018

क्रिकेट का जुनून ऐसा चढ़ा कि पूरा ओड समाज जुट गया है क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए,,

क्रिकेट का जुनून ऐसा चढ़ा कि पूरा ओड समाज जुट गया है क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए,,


आमतौर पर हम सबने देखा होगा  की ओड समाज  मजदूरी कर अपना भरण-पोषण  करता आया है लेकिन गत वर्ष  इसी समाज के युवा क्रिकेटर  की मौत ने समाज की विचारधारा को ही बदलते हुए क्रिकेट के प्रति प्रेरित कर दिया है। इसी के फलस्वरुप नागौर में ओड समाज के युवा क्रिकेटर स्वर्गीय गुलाब सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति के रूप में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आगामी 17 फरवरी से होगी जो 23 फरवरी तक चलेगी।  इसमें  राज्य की 25 टीमों के अलावा  गुजरात की 2 टीमें भी भाग लेगी ।


मजदूरी  के साथ ठेकेदारी करने वाले और समाज के लिए क्रिकेट  मैच करवाना  नागौर के लिए पहला  कार्यक्रम होगा । इसकी जानकारी के लिए आज  स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई  जिसमें आयोजक कैलाश राम मोयल ने बताया कि स्वर्गीय गुलाब सिंह के क्रिकेट जुनून ने समाज को किया प्रेरित किया है आम तौर पर मजदूरी करके मस्त हो जाने वाला और समाज हर तरफ से पिछड़ा हुआ है। और समाज के सुनील पारीक ने बताया कि युवा क्रिकेटर ने समाज को दिशा देने के लिए क्रिकेट को चुना था ,उसी के सपने को आगे बढ़ाने के लिए राज्यस्तरीय समाज की प्रतियोगिता करवाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें