PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

शनिवार, 10 फ़रवरी 2018

कुचामन सिटी में आज हर किसी की आँखे नम थी चाहे वो स्कूल की छात्राएं, अध्यापिकाएं हो या फिर उनके परिजन, सभी की आँखों से आंसू बहे..आखिर क्या वजह थी इसकी?

हर किसी की आँख हुई नम




नागौर जिले के कुचामन सिटी के सूरजी देवी बालिका विद्यालय में आज हर किसी की आँखे नम थी चाहे वो स्कूल की छात्राएं हो या उनकी अध्यापिकाएं या फिर उनके परिजन सभी की आँखों से आंसू बह रहे थे .......
आखिर क्या वजह थी इसकी...
आईये देखते है हमारी इस रिपोर्ट में.....
14 फऱवरी को दुनिया के बाकि देशोकी तरह हमारे मुल्क मे भी वेलेंटाईन डे ....मनाया जाने लगा है लेकिन हमारे देश की संस्कृति को हम भूलते जा रहे है. ऐसें मे  योग वेदांत सेवा समिति  नाम की संस्था 14 फरवरी को वेलेंटाईन डे की जगह मातृ- पितृ दिवस के रूप मे मनाने का आहवान कर रही है औऱ प्रदेश के स्कूल कालेज मे संस्था के पदाधिकारी जाकर छात्र छात्रो को माता-पिता के महत्व और उनकी अहमियत से रूबरू करा रहे है । इसी सिलसिले मे नागौर जिले के  सुरजी देवी काबरा राजकीय विधालय  में मातृ पितृ दिवस समारोह , संस्था की और से आयोजित किया गया । समिति आगामी 14 फरवरी को क्षेत्र में बड़े स्तर पर मातृ पितृ दिवस का आयोजन करेगी इसी सिलसिले में संस्था इलाके के हर विद्यालय में आयोजन  कर 14 फऱवरी को मातृ पितृ दिवस मनाने का आहवान कर रही है । कार्यक्रम के दौरान माता पिता के महत्व की जानकारी दिए जाते वक्त ना सिर्फ विधालय की हजारो छात्राओं वल्कि स्कूल की अध्यापिकाओं और वंहा मौजूद छात्राओ के परिजनों की आंखों मे आंसू नजर आऐ । प्रधानाचार्य उपासना पारीक ने भारतीय संस्कृति की महानता को बताते हुए माता पिता के प्रति प्रेम भाव रखने की बात कही,


वेदांत सेवा समिति। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे को एक अलग अंदाज़ में मनाएगी । आमतौर पर यह प्रेम का दिवस है , लेकिन समिति अपने आयोजन में माता पिता की महत्ता बताते हुए इस दिन को मातृ पितृ दिवस के रूप में मनाएगा ।  कुचामन मे हुआ आयोजम मे भी छात्राओ को उनके सर पर हाथ रखवाकर प्रण कराया गया कि वे हमेशा अपने माता - पिता और गुरूजनों का हमेशा सम्मान करेंगी।  इस आयोजन में भारतीय संस्कृति के सम्मान एवंम संरक्षण हेतु  मातृ -पितृ  पूजन भी हुआ जिसमें हर समुदाय की छात्राओं ने अपने माता पिता को सम्मान दिया  । छात्राओ ने भी इस आयोजन की तारीफ की औऱ 14 फऱवरी को मातृ- पितृ दिवस के रूप मे मनाने और उस दिन के साथ साथ हमेशा उनकी हर बात का ख्याल रखने का वादा किया
 योग वेदांत सेवा समिति   की औऱ से भारतीय संस्कृति से रूबरू कराना और माता पिता की अहमियत बताया यकीनन एख अच्छा प्रयास कहा जाऐगा क्योंकि आज के इस  बढती महत्वकांक्षाओ वाले दौर मे  हम अपने माता पिता के सम्मान और महत्व को कम करते जा रहे है जो कि हमारी संस्कृति से बिल्कुल भी इत्तेफाक नही रखता




2 टिप्‍पणियां:

  1. हमारा भी प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओ को जाग्रत करने का

    जवाब देंहटाएं
  2. आपने हमारे इस चैनल को सराहा, आपने युवाओ को जाग्रत करने का कहा है हमने भी अपने स्तर पर युवाओ को जाग्रत करने का बीड़ा उठाया है,,, इस चैनल और वेबसाइट के माध्यम से इस तरह के कंटेंट डालेंगे जिस से युवाओ में जाग्रति आने की उम्मीद है...

    जवाब देंहटाएं