PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

शनिवार, 10 फ़रवरी 2018

मेड़ता सिटी में पुलिस ने मुंदी आंखें,चोरों के हौसले हुए बुलंद !

मेड़ता सिटी में पुलिस ने मुंदी आंखें,चोरों के हौसले हुए बुलंद !




देर रात  सुनार की दुकान को बनाया निशाना । संत लिखमीदास कॉलोनी की है घटना।

मीरा नगरी मेड़ता में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है  चोर लगातार बेख़ौफ़ होकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनोती दे रहे है और पुलिस आंख मूंदकर  बैठ गई है ताजा मामला बीती रात का जहाँ चोरो ने  शहर के लिखमीदास कॉलोनी में  एक जेवलर्स कि दुकान को निशाना बनाते हुये वारदात को अंजाम दिया और लाखों रुपये के सोने व चांदी के आइटम पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक ने बताया कि  चोरो ने उनके व आसपास जे पड़ोसियो के घर के गेट को बाहर से बंद कर दिया ताकि कोई मदद के लिये नही आ सके, उसके बाद वारदात को अंजाम दिया।



आधीरात को हो रही खटपट से किसी की नींद उड़ी तो अंदर से हो हल्ला किया  सूचना पाकर गश्ती पुलिस की गाड़ी भी  मोके पर पहुच गई, मगर तब तक चोर भाग निकले थे फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पूर्व भी कई दिनों से बसों में जेबकतरी की घटनाएं हो चुकी है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें