नागौर शहर का वो व्यस्त क्षेत्र जहां हर बुधवार महिलाओं को ताकतें हैं छिछोरे !
आज फिर बुधवार ताकेंगे फिर से छिछोरे !
पुलिस का जाब्ता नहीं होने से मजनुओं के हौसले बुलंद,,
जैसा सर्वविदित है हर बुधवार को किले वाले गणेशजी जी के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है शाम के समय पुरुषों के साथ महिलाओं की संख्या ज्यादा होती है । किले का मुख्य द्वार गांधी चौक के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में खुलता है। शाम के समय श्रद्धालुओं की रेलमपेल रहती है इसी भीड़ भाड़ में मजनू टाइप लोगों की गिद्धदृष्टि लगी रहती है। भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़खानी की वारदात आम है। कई मजनू जिनको भगवान के दर्शन से कोई सरोकार नहीं वे किले में भीड़ के साथ घुस जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों से किले वाले गणेश जी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी है, वही नागौर शहर की जनसंख्या वृद्धि के कारण गांधी चौक क्षेत्र का दायरा भी संकरा हुआ है। किले के मुख्य गेट से महज 50 कदम की दूरी पर ही गांधी चौक पुलिस चौकी है, लेकिन उन्हें तो यह भी पता नहीं कि उनकी चौकी के पीछे जुआ सट्टा चलता है, वे भला 50 कदम की दूरी पर किले के पास महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्यों आएंगे ? बुधवार के दिन पुलिस प्रशासन की तरफ से गांधी चौक में किले के आसपास पुलिस नफरी लगा दी जाए और शाम के समय बेलगाम हो जाने वाले हाथठेले वालों को व्यवस्थित ढंग से खड़े किए जाएं तो महिला श्रद्धालुओं के साथ आए दिन हो रही आपत्तिजनक घटनाओं को रोका जा सकता है। रोज शाम को गांधी चौक व तहसील चौक में हाथठेले वालों का कब्जा हो जाता है। पैदल चलने वाले भी मुश्किल से निकल पाते हैं। आज के विषय के संबंध में जागरूक नागरिकों ने मेरे को कई बार अवगत कराया है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें