दौड़ा-दौड़ा कर चाकुओं से गोदकर मनीष को मार डाला. चाकू से ताबड़तोड़ 60 वार किए, आरोपी तीन युवक गिरफ्तार..
नई दिल्ली. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में डीएम कार्यालय के पास शनिवार शाम एक युवक की सरेराह चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई. मृतक की पहचान सुंदर नगरी निवासी मनीष के रूप में हुई. हत्या की सूचना के बाद क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया। बताया जा रहा है कि मनीष किसी मामले में गवाह था. गवाही देने से रोकने के लिए उसकी हत्या की गई है.
अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित
स्थानीय लोगों की शिकायत है कि पुलिस को इन बदमाशों के बारे में कई बार शिकायत की मगर पुलिस ने कभी कार्रवाई नहीं की. इलाके में बदमाशों का खौफ इतना की कोई भी उसके खिलाफ बोलने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देते थे. कुछ शरारती तत्वों ने घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। कुछ ही देर बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए। जमकर नारेबाजी की गई।
खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला। बाद में दोनों समुदाय के लोगों को वापस भेजा। देर रात तक एरिया में तनाव का माहौल था। पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों को मौके पर तैनात कर दिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद मौके पर मौजूद थे। हत्या के मामले में पुलिस ने देर रात को ही तीन लड़कों आलम, बिलाल और फैजान को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है।
आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाए...Saswani Computer. कुमारी दरवाजा नागौर. सभी तरह के कंप्यूटर सेल एंड सर्विस। संपर्क- मनीष सुराणा 9828540216
शनिवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि नंद नगरी डीएम कार्यालय के पास कुछ लड़कों ने एक युवक को चाकू मार दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मनीष के परिजनों का आरोप था कि वारदात को जेल में मोहसिन और कासिम के इशारे पर अंजाम दिया गया है। दो साल पहले इन दोनों ने मनीष पर हमला किया था।
वली मोहम्मद, गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860उस समय मनीष ने दोनों पर केस दर्ज करवाया था। केस वापस न लेने पर मनीष को जान से मारने की बात की जा रही थी। इसके बाद एक समुदाय के लोगों ने नंद नगरी मुख्य सड़क पर आकर नारेबाजी शुरू कर दी। दूसरे समुदाय के लोग भी पहुंच गए। हालात को देखते हुए तुरंत पुलिस बल मौके पर भेजा गया।
लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेजने का प्रयास किया गया। लोग काफी गुस्से में थे। इन लोगों ने सड़क पर जाम भी लगाए रखा। देर रात को जिला पुलिस उपायुक्त घटना स्थल पर मौजूद थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों को तीन लड़कों के पकड़े जाने की खबर दी तो इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें