PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

शनिवार, 3 सितंबर 2022

Indian Economy. एक ही दिन में अंग्रेजों को दो झटके! ब्रिटेन को पछाड़ भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना.

Indian Economy. एक ही दिन में अंग्रेजों को दो झटके! ब्रिटेन को पछाड़ भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना.



नई दिल्ली: भारत ने अंग्रेजों यानी ब्रिटेन को एक ही दिन में शुक्रवार को दो झटके दिए हैं. पहला झटका दिन में घरेलू स्तर पर मिला जब आई एन एस विक्रांत में नौसेना के झंडे से ब्रिटिश निशान हटाया गया, वही मध्य रात्रि को कोरोना काल में पटरी से उतरती दिख रही भारतीय अर्थव्यवस्था ने बहुत बड़ा कमबैक किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने ब्रिटेन को पछाड़ दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था का खिताब अपने नाम कर लिया है।


अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..

होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित

 

उसके आगे अब सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी हैं। भारत से पिछड़ना ब्रिटेन के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि ब्रिटेन इन दिनों कई तरह की दुश्वारियों से गुजर रहा है जिनमें महंगाई, कम ग्रोथ और राजनीतिक अस्थिरता शामिल है। वहीं, भारत पिछले काफी समय से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है।


आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाए...

रॉयल स्टील फर्नीचर, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860


ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार , साल 2021 के अंतिम तीन माह में ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए भारत विश्‍व की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया। गणना अमेरिकी डॉलर में आधारित है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों के अनुसार,भारत ने पहली तिमाही में अपनी बढ़त हासिल कर ली है।


दूसरी ओर भारतीय अर्थव्यवस्था तमाम चुनौतियों के बाद भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, जून 2022 तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने 13.5 फीसदी की शानदार दर से वृद्धि दर्ज की है। हालांकि भारतीय स्टेट बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट सौम्य कांति घोष ने वित्त वर्ष 23 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान को घटा दिया है।


पूरे साल के लिए इसे 7.5% से घटाकर 6.8% कर दिया गया है। सकल घरेलू उत्पाद के फोरकास्ट को कम करने का कारण स्टैटिस्टिकल एडजेस्टमेंट को बताया गया है। हालांकि वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में ग्रोथ मोमेंटम में तेजी की उम्मीद जताई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें