PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

गुरुवार, 15 सितंबर 2022

पहले दोस्ती फिर रेप और मर्डर. दो बहनों की हत्या कर पेड़ पर लटकाई लाशें. नाबालिग लड़कियों की हत्या के आरोप में छह युवक हिरासत में..

पहले दोस्ती फिर रेप और मर्डर. दो बहनों की हत्या कर पेड़ पर लटकाई लाशें. नाबालिग लड़कियों की हत्या के आरोप में छह युवक हिरासत में..



लखनऊः लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में बुधवार शाम एक खेत में दो सगी बहनों के शव पेड़ पर फंदे से लटकते मिले। जांच के बाद सामने आया है कि नाबालिग बहनों से दोस्ती कर रेप किया और हत्या कर पेड़ पर शव लटका दिए. इस घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने निघासन चौराहे पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। 

अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..
होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित


लड़कियों की मां ने पड़ोस के गांव के रहने वाले तीन युवकों पर उसकी बेटियों को अगवा कर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने 6 युवको को हिरासत में लिया है. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बुधवार की शाम निघासन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में लगे पेड़ पर फंदे से लटकते दो किशोरियों के शव मिले। उन्होंने बताया कि इस घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने निघासन चौराहे पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। 


पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाराज ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सूत्रों ने बताया कि मृत लड़कियों की मां का आरोप है कि पड़ोस के गांव के रहने वाले तीन युवकों ने उसकी बेटियों को उनकी झोपड़ी के पास से अगवा करने के बाद उनकी हत्या कर दी। 

आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाए...


Saswani Computer. कुमारी दरवाजा नागौर. सभी तरह के कंप्यूटर सेल एंड सर्विस। संपर्क- मनीष सुराणा 9828540216


उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं, लड़कियों की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग सकेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

वली मोहम्मद, गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860


अपेक्स कंप्यूटर, गांधी चौक नागौर। सभी तरह के कंप्यूटर सेल एंड सर्विस। संपर्क अजहर खान- 9413743786


पुलिस ने 6 आरोपियों को लिया हिरासत में

वहीं इस मामले में पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार को घेरने का प्रयास किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना की तुलना हाथरस कांड से करते हुए ट्वीट किया, ‘‘निघासन पुलिस थाना क्षेत्र में दो दलित बहनों को अगवा करने के बाद उनकी हत्या और उसके बाद पुलिस पर पिता का ये आरोप बेहद गंभीर है कि बिना पंचनामा और सहमति के उनका पोस्टमार्टम किया गया। लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या ‘हाथरस की बेटी' हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है।"


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, ‘‘लखीमपुर में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था। कब जागेगी सरकार?''

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें