PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

ठगी की अंतरराष्ट्रीय गैंग का भंडाफोड़, रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे थे 1 करोड़ 61 लाख रुपए. जानिए क्या था मामला?

ठगी की अंतरराष्ट्रीय गैंग का भंडाफोड़, रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे थे 1 करोड़ 61 लाख रुपए. जानिए क्या था मामला?


पत्रकारों को संबोधित करते एसपी अभिजीत सिंह



नागौर में रिटायर्ड कर्मचारी के साथ 1.61 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले का खुलासा हो गया है। SP अभिजीत सिंह ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19.73 लाख नकद, 334 ग्राम गोल्ड ज्वैलरी और एक कार भी जब्त की है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 10 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपियों ने कई लोगों से ठगी कर रखी है। फिलहाल इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है।

अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें


होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित


SP अभिजीत सिंह ने बताया कि 11 दिन पहले कुचेरा थाने में रूपाथल निवासी हरिराम चौधरी ने रिपोर्ट दी थी कि उसके मोबाइल पर ठगों ने फोन करके सूचना दी कि उसकी HDFC बैंक में इंश्योरेंस कराई गई थी। उसका मैच्योरिटी क्लेम मिलने वाला है। अमाउंट करोड़ों में है। इसलिए पहले इनकम टैक्स जमा कराना होगा। तब जाकर चेक घर भेजा जाएगा।


 उसे बाकायदा उसके नाम के 3 करोड़ 94 लाख 12 हजार 320 रुपए के चेक की फोटो भी भेजी थी। विश्वास में आये हरिराम ने 8 महीने में ठगों के अलग-अलग खातों में 1 करोड़ 61 लाख 86 हजार 458 रुपए जमा करवा दिए थे।

आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाएं..




Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216


ठगी के इस मामले में ASP राजेश मीणा के निर्देशन में RPS विकास धिंधवाल की लीडरशिप में गठित स्पेशल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन ठगों साहिल पुत्र श्रीरंजन बैरी (34) निवासी अमृतसर, अब्राहम जफ़र िरफ शाहनवाज पुत्र अब्दुल जफ़र खान (30) निवासी लखनऊ और राहुल कुमार पुत्र मेवालाल गौतम (28) निवासी मेमदाबाद यूपी को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 19.73 लाख नकद, 334 ग्राम गोल्ड ज्वैलरी और एक कार भी जब्त कर लिए है।

वली मोहम्मद, गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860



LG Best Shop..
राजा इलेक्ट्रॉनिक्स. किले की ढाल नागौर. 9887100102


RPS विकास धिंधवाल ने बताया कि तीनों आरोपियों में से एक आरोपी इंश्योरेंस कंपनी में काम कर चूका है। वो इंश्योरेंस कंपनी के डिफॉल्टर की लिस्ट अपने पास रखते थे। इन डिफाल्टरों को उनके डिफ़ॉल्ट बीमा को दोबारा चालु करने और बीमा क्लेम दिलाने का लालच देकर विश्वास में लेकर ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर करवाया जाता था। अभी इन्वेस्टिगेशन चल रही है।ठगों ने हरिराम को झांसे में लेने के लिए ऑनलाइन चेक की फोटो कॉपी भेजी थी। 

Voltas Shoppy
विनायक सेल्स. बाबा मार्केट. किले की ढाल नागौर. 9571838978


इसमें 3 करोड़ 94 लाख 12 हजार 320 रुपए का चेक था। कहा कि यह ओरिजिनल चेक लेने के लिए उन्हें राज्य के बाहर का व्यक्ति होने के चलते इनकम टैक्स जमा करना होगा। इसी बात में आकर हरिराम ठगों के झांसे में आ गए। उन्होंने यह भी झांसा दिया कि आपको करीब चार करोड़ रुपए मिल रहे हैं, तो डेढ़ करोड़ बड़ी रकम नहीं है। ऐसे में हरिराम ने रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए और 8 महीने में ठगों के बताये अलग-अलग खातों में 1.61 करोड़ रुपये जमा करा दिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें