PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

सोमवार, 6 दिसंबर 2021

अब नागौर जिले में नहीं चल पाएंगे 15 से 20 साल पुराने वाहन. अनियमितता बरतने वाले पर होगी कार्रवाई. जानिए क्यों नहीं चल पाएंगे पुराने वाहन?

अब नागौर जिले में नहीं चल पाएंगे 15 से 20 साल पुराने वाहन. अनियमितता बरतने वाले पर होगी कार्रवाई. जानिए क्यों नहीं चल पाएंगे पुराने वाहन?




18+ आयु वर्ग वाले सभी स्कूली बच्चों का करवाएं वैक्सीनेशन - जिला कलक्टर



नागौर। जिला कलक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। बैठक में जिला कलक्टर ने श्रम विभाग को लंबित आवेदनों का निस्तारण करने सहित नगर परिषद आयुक्त, वन विभाग, कृषि उपज मंडी, रीको, अजमेर विद्युत वितरण निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला अधिकारिता विभाग व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के विभिन्न कार्यों और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..


होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित



जिला कलक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश देते हुए बालवाहिनी चालको द्वारा लापरवाही करने पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि परिवहन अधिकारी अभियान चलाकर काम करें। जिला कलक्टर ने परिवहन अधिकारी को वाहनों पर पद नाम लिखने व स्कूली बसों तथा स्कूली वाहनों का रंग पीला नहीं होने पर आवश्यक कार्रवाई करने तथा ट्रैफिक पार्क के लिए जमीन आवंटित करवाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में संचालित हो रहे हैं 15 से 20 साल पुराने वाहनों पर कार्रवाई करें तथा वाहन चालकों द्वारा अनियमितता बरतने पर वाहन जब्ती की कार्रवाई भी करें।

आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाएं..


Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216


बैठक में जिला कलक्टर ने रोडवेज प्रबंधक से लाडनूं, डेगाना व मकराना बस स्टैंड के बारे में प्रगति रिपोर्ट ली तथा कोटपा एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. सोनी ने नेशनल हाइवे के अधिकारियों को ओवरब्रिज के निर्माण में गति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि अधिकारी श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर शीघ्रता से कार्य करवाएं।


जिला कलक्टर ने उद्यानिकी व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए एजोला के उत्पादन व सोलर प्लांट लगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने तथा इसका प्रचार प्रसार करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों को आंचल प्रसूता केन्द्र, योग भवन का फीडबैक लेते हुए पुख्ता व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए।

वली मोहम्मद, गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860


 जिला कलक्टर ने आयुर्वेद विभाग के अधिकारी को आयुर्वेद चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था तथा दवा व उपचार संबंधी जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं पाइल्स, फिशर, फिस्टुला आदि बीमारियों के उपचार के लिए शिविर आयोजित करवाने के निर्देश दिए।

LG Best Shop..
राजा इलेक्ट्रॉनिक्स. किले की ढाल नागौर. 9887100102


Voltas Shoppy
विनायक सेल्स. बाबा मार्केट. किले की ढाल नागौर. 9571838978


जिला कलक्टर ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए मेला मैदान की चारदीवारी भामाशाहों के सहयोग से करवाने तथा इसमें सहयोग करने वाले भामाशाहों को सम्मानित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर नंदीशाला खुलवाने के प्रस्ताव लेने के भी निर्देश दिए। वहीं जिला कलक्टर ने पीएचईडी विभाग के अधिकारियों को नंदीशाला में पानी पहुंचाने के निर्देश भी दिए।


 जिला कलक्टर ने आयोजना विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक जन आधार कार्ड का वितरण करने व जिला रसद अधिकारी को आधार सीडिंग में प्रगति लाने के निर्देश दिए।   जिला कलक्टर ने डीडी आईसीडीएस को जिले की सभी आंगनवाड़ी केन्द्रो की दशा सुधारने तथा सभी आंगनवाड़ी केन्द्रो को सरकारी भवन में संचालित करवाने के निर्देश दिए।


जिला कलक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान जरूरतमंद परिवारों को सुखद दाम्पत्य, पालनहार योजना, कन्यादान योजना, पेंशन, विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सहायक निदेशक को निर्देश देते हुए गरीब परिवारों की बच्चियों को कन्यादान योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। 


जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए स्कूलों में खेल मैदान से हाईटेंशन लाइन हटवाने तथा सभी स्कूलों में गर्ल्स टॉयलेट व इंसटीलेटर लगवाने केे निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि जिले की किसी भी स्कूल में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चे कोरोना वैक्सीनेशन से वंचित ना रहे, इसे गंभीरता से लें।


जिला कलक्टर ने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को  मदरसों में मिड डे मील के तहत आवश्यक तैयारियां करने के  निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के प्रगतिशील किसानों के इंटरव्यू संबंधित विभाग सभी के सहयोग से अपने फेसबुक पेज पर अपलोड करें।


बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया, सहायक कलक्टर रामजस विश्नोई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामदयाल मांजू, जिला परिवहन अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी, जिला खेल अधिकारी भंवर राम सियाग, उप वन संरक्षक ज्ञानचंद मकवाना, पीडब्ल्यूडी एसई प्रहलादराम खुड़ीवाल एवं कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, डिस्कॉम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें