मजाक में कही बात आज हो गई सही साबित. शाहरुख खान बेटे को बनाना चाहते थे बैड बॉय. हसरत थी कि बेटा ड्रग्स एंजॉय करें!
मुंबई. मेरे बेटे को वह सब खुराफाती काम करना चाहिए जो वे अपनी जवानी में नहीं कर पाए. यानी बेटा लड़कियों के डेट करे, सेक्स और ड्रग्स का भी मजा ले, वह एक बैड बॉय बने.. जी हां यह स्टेटमेंट सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान ने 1997 में एक इंटरव्यू के दौरान मजाक में ही दिया था, मगर आज यह सब कुछ सच साबित हो रहा है. आज यह सब कुछ हो गया तो सुपरस्टार को अपने बेटे को छुड़ाने के लिए इधर-उधर हाथ-पांव मारने पड रहे हैं. क्योंकि बीती रात को एक क्रूज पर छापेमारी के दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर क्रूज ड्रग्स केस में शामिल होने का आरोप है.
आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाएं..
बेटे के पकड़े जाने के बाद शाहरुख खान के उस स्टेटमेंट की चर्चा हो रही है. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने मजाक में कहा था कि उनके बेटे को ड्रग्स और सेक्स का अनुभव करना चाहिए. दरअसल शाहरुख खान 1997 में अपनी पत्नी गौरी खान के साथ सिमी ग्रेवाल के शो में गए थे। इस दौरान शाहरुख ने मजाक में कहा था कि उनके बेटे को वो सब खुराफाती काम करना चाहिए, जो वे अपनी जवानी में नहीं कर पाए.
शाहरुख ने कहा था, 'मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा लड़कियों को डेट करे, सेक्स और ड्रग्स का भी मजा ले. वो एक बैड बॉय बने. यही नहीं वह गुड बॉय जैसा दिखाई देने लगा तो मैं उसे घर से निकाल दूंगा. शाहरुख खान की मजाक में कही हुई यही बात सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.
Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216वली मोहम्मद, गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860
आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स पार्टी में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया था। उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। आर्यन के मोबाइल में चैटिंग की जांच की जा रही है। आर्यन के साथ कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें 3 लड़कियां हैं। इस मामले में NCB ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमीचा, नुपुर सारिका, इश्मीत सिंह, विक्रांत चोकर, गोमित चोपड़ा, मोहक जसवाल से पूछताछ की थी.
शिव शक्ति मोबाइल्स. मोबाइल सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर रिपेयरिंग. दिल्ली दरवाजा केे बाहर नागौर। आनंद पंवार- 9982252525
सभी को मुंबई के जेजे अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद मुंबई के किला कोर्ट में पेश किया. जहां से 1 दिन की एनसीबी कस्टडी में भेज दिया है. बताया जा रहा है कि इसमें दिल्ली के एक बड़े उद्योगपति की लड़की भी शामिल है।
मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर NCB द्वारा की गई छापेमारी में हशीश, एमडी, कोकीन की भारी मात्रा पाई गई है। तीन दिन पहले NCB को इस ड्रग्स पार्टी की सूचना मिली थी। यह पता चला था कि इस पार्टी में शामिल होने के लिए 80 हजार रुपए से लेकर लाखों रुपए तक वसूले गए थे।
इसी सूचना के आधार पर पार्टी में शामिल होने के बहाने NCB के कुछ अधिकारी क्रूज में घुस गए. अंदर का नजारा देखने के बाद इस टीम ने बाहर बैठे अधिकारियों को सूचना दी थी.











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें