बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ की आहट, जानिए इसके बारे में कब आएगा और क्या करेगा नुकसान?
भारतीय मौसम वैज्ञानिकों ने 26 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और अगले दो दिनों में ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ और निचले इलाकों में जलभराव की भविष्यवाणी की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का सिस्टम, जो शनिवार को एक गहरे दबाव के रूप में तेज हुआ और रविवार शाम तक चक्रवात में बदल सकता है. मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात गुलाब (Cyclone Gulab) अगले 12 घंटों में उत्तर आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा को पार कर सकता है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, क्षेत्र में हवा की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटे से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है.
श्री महालक्ष्मी स्टोर सदर बाजार नागौर। रेडीमेड कपड़ों का जंक्शन, वाजिब दाम फिक्स रेट। पवन आसोपा - 9413649660
मौसम विभाग ने कलिंगपट्टनम, विशाखापत्तनम और गोपालपुर के आसपास के क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में चक्रवात के पार होने की उम्मीद है.
अगले 24 घंटों के दौरान चक्रवात के शुरू में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर और पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. आईएमडी ने ट्विटर पर कहा कि गहरा दबाव शनिवार को गोपालपुर से 470 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व और आंध्र प्रदेश में कलिंगपट्टनम से 540 किमी पूर्व में केंद्रित था. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, सिस्टम पूर्वी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में व्यापक और तेज बारिश लाएगा।
अगले तीन दिनों के दौरान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति खराब होगी. वहीं मौसम की स्थिति देखते हुए कोस्टल गार्ड ने कम दबाव वाले क्षेत्र के मछुआरों को सतर्क कर दिया है. उन्हें 25 सितंबर से अगली सूचना तक गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. 26 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और अगले दो दिनों में ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की भविष्यवाणी की है.
शिव शक्ति मोबाइल्स. मोबाइल सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर रिपेयरिंग. दिल्ली दरवाजा केे बाहर नागौर। आनंद पंवार- 9982252525
वहीं विशेष राहत आयुक्त ने ओडिशा ने मौसम के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी जिला कलेक्टरों को सतर्क रहने को कहा है. यह मॉनसून के मौसम का दूसरा डिप्रेशन भी है. जून और अगस्त के बीच कोई डिप्रेशन नहीं बना. 28 सितंबर के आसपास एक और चक्रवाती सर्कुलेशन की भविष्यवाणी की है, जिससे पूर्व और मध्य भारत में बारिश का एक नया दौर आने की उम्मीद है.











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें