कहीं पर भी सुरक्षित नहीं रहे मोबाइल शोरूम! नागौर के बाद अब रांची में हाई सिक्योरिटी वाले इलाके से 38 लाख रुपए के मोबाइल चोरी.
रिशु टेलीकॉम मोबाइल शॉपनाकामी की चादर ओढ़े बैठी पुलिस को चादर गैंग ने दिया एक और झटका, श्री सैनी रेडियो मोबाइल शोरूम नागौर की तर्ज पर ही झारखंड की राजधानी रांची में 38 लाखों रुपए के मोबाइल चोरी कर लिए हैं. इसे महज इत्तफाक कहें या एस नाम के मोबाइल कारोबारियों का दुश्मन जो केवल इसी नाम के व्यापारी को निशाना बनाते हैं! इधर, नागौर पुलिस चोरी के आरोपी पांच जनों को गिरफ्तार करके अपनी पीठ थपथपा रही है. मगर चोरी का माल अब तक बरामद करने में नाकाम रही है.
होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित
पीड़ित पक्ष रोजाना थाना और एसपी ऑफिस के चक्कर लगाकर बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं.
Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216
ताजा मामला रांची से आया है जहां चोरों ने रिशु टेलीकॉम नामक मोबाइल शोरूम में चोरी करके 38 लाख रुपए के मोबाइल सहित 40 लाख रुपए की चोरी की है. बताया जा रहा है कि रांची का धुर्वा का सेक्टर-2 वीआईपी इलाका माना जाता है. पुराना विधानसभा भवन होने के साथ इसी इलाके में कई विधायकों के आवास भी है.
रॉयल स्टील फर्नीचर, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860
जगन्नाथपुर थाना से 400 मीटर दूर धुर्वा सेक्टर 2 मार्केट के रिशु टेलीकॉम में चोरी हुई है. इस दौरान चोरों ने दुकान में 4 सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया है। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने से पहले कैमरे के कनेक्शन को कट कर दिया था.
मामले की जानकारी जगन्नाथपुर थाना पुलिस को दिया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की. घटना स्थल से एक बड़ा पेचकस बरामद किया गया है. ऐसी आशंका जताई जा रही है इस पेचकस का इस्तेमाल ताला तोड़ने में किया गया है.
दुकान संचालक सुनील कुमार ने बताया कि वे मंगलवार रात को 9 बजे दुकान बंद कर के गए थे. सुबह 10 बजे दुकान खोले तो उनके पैर तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बताया कि चोर सीढ़ी के रास्ते उनके सेकेंड फ्लोर के प्रवेश किया है. सीढ़ी के गेट में दो ताला लगा था पहले दीवार तोड़ कर यें अंदर आए हैं इसके बाद गेट के एल ड्रॉप को ही तोड़ दिए हैं.
सुनील ने बताया कि चोर अपने साथ केवल मोबाइल ले गए हैं. चार्जर और डिब्बा दुकान में ही फेक कर गए हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि चोरो की संख्या अधिक होने के साथ उन्होंने आराम से चोरी की है.










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें