PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

बुधवार, 18 अगस्त 2021

उड़ता नागौर. एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान में दवाइयों की दुकानों की जांच शुरू, नशीली दवाइयों के बेचान में मिली अनियमितताएं। जानिए नागौर में कहां पर हुई कार्रवाई?

उड़ता नागौर. एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान में दवाइयों की दुकानों की जांच शुरू, नशीली दवाइयों के बेचान में मिली अनियमितताएं। जानिए नागौर में कहां पर हुई कार्रवाई?


एक मेडिकल स्टोर में दवाई की जांच करती टीम


 नागौर. नागौर को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी के मार्गदर्शन में अभियान एक युद्ध - नशा विरुद्ध शुरू किया गया है. अभियान एक युद्ध - नशा विरुद्ध के तहत  जिला औषधि  नियंत्रण  अधिकारी की टीम ने बुधवार को जिले में 3 मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण किया. वहां नशीली दवाइयों के विक्रय संबंधी रिकॉर्ड की जांच की.

अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..



होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित


जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी हंसराज मंडा  ने बताया कि अभियान एक युद्ध नशा विरुद्ध के तहत ताऊसर गांव में स्थित दवा बिक्री केंद्र आदित्य मेडिकोज का निरीक्षण करते हुए यहां नशीली दवाइयों के क्रय विक्रय संबंधी रिकॉर्ड की जांच की गई. 

आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाएं..


Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216


मंडा ने बताया कि उक्त मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयों के बेचान में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं. इसलिए आदित्य मेडिकल स्टोर ताऊसर पर नशीली दवाइयों के विक्रय पर रोक लगा दी गई है. ठीक इसी प्रकार जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी की टीम ने ताऊसर के ही सुरभि मेडिकल स्टोर व नागौर शहर की दिव्य साईं  मेडिकल स्टोर पर भी नशीली दवाइयों के क्रय विक्रय के रिकॉर्ड की जांच की. 



श्री महालक्ष्मी स्टोर सदर बाजार नागौर। रेडीमेड कपड़ों का जंक्शन, वाजिब दाम फिक्स रेट। पवन आसोपा - 9413649660



रॉयल स्टील फर्नीचर, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860


इन दोनों मेडिकल स्टोर पर भी नशीली दवाइयों की बिक्री का पूर्ण रिकॉर्ड नहीं पाया गया. जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध औषधि एवं सामग्री अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. मेडिकल स्टोर्स के औचक निरीक्षण करने वाली टीम में सुखबीर कौर, सुशीला डूडी व मोहिंद्र सिंह बाजिया भी शामिल थे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें