साढे 6 लाख लीटर क्षमता की गिराई गई टंकी तो जलदाय कर्मचारियों व अधिकारियों ने बजाई तालियां और लगाए जयकारे! जानिए टंकी गिरने पर क्यों हुई इतनी खुशी?
जिले के डीडवाना कस्बे में गुरुवार शाम को एक बड़ी टंकी को सफलतापूर्वक गिराया गया. यह टंकी कस्बे में जलदाय विभाग के सहायक अभियंता ऑफिस परिसर में बनाई हुई थी. वर्ष 1971 में बनाई गई साढे 6 लाख लीटर क्षमता की यह टंकी जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच चुकी थी. शहर की तंग गलियों में स्थित इस टंकी के गिरने से जनहानि की संभावना बनी हुई थी.
बताया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त होने के कारण इसको विभागीय स्तर पर नाकारा साबित कर दिया गया. इसके बावजूद समस्या यह थी कि अगर यह गिर गई या गिराई गई तो आसपास के इलाकों में जन हानि हो सकती है. इस संबंध में लंबे समय से प्रयास चल रहे थे. स्थानीय लोग भी आशंकित थे कि यह टंकी गिर गई तो आसपास के इलाकों में नुकसान होगा. आम आदमी को नुकसान पहुंचाए बिना टंकी को गिराने का कार्य चुनौतीपूर्ण था इसके बावजूद विभागीय स्तर पर प्रयास चालू किए गए.
होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित
गुजरात से बुलाए विशेषज्ञ
टंकी को सुरक्षित गिराने के लिए जलदाय विभाग ने गुजरात से विशेषज्ञों की टीम को यह कार्य करने का ठेका दिया. इसके लिए बड़ी कार्य योजना तैयार की गई. सबसे बड़ी बात है कि आसपास के इलाकों को खाली कराए बिना इस टंकी को गिराने का सफलतापूर्वक कार्य किया गया. टंकी के गिरते ही आसपास के लोगों सहित जलदाय के कार्मिकों ने भी खुशी जाहिर की. खुशी इतनी हुई की तालियां बजी और जयकारे लगाए गए.
Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216
पानी की टंकी गिरने से नागौर में भी हो चुका है हादसा
नागौर शहर के गांधी चौक के पास बी रोड पर करीब 30 साल पहले पानी की टंकी गिरने से हादसा हो चुका है. यहां पर सुबह के समय भरी हुई टंकी अचानक भरभरा कर गिर गई थी. इससे आसपास के घरों को नुकसान पहुंचा और कई मवेशियों की मौत हो गई थी.
श्री महालक्ष्मी स्टोर सदर बाजार नागौर। रेडीमेड कपड़ों का जंक्शन, वाजिब दाम फिक्स रेट। पवन आसोपा - 9413649660
डीडवाना पीएचइडी के अधिशासी अभियंता जेके चारण ने बताया कि पुरानी नकारा टंकी को सफलतापूर्वक गिराया गया. टंकी के आसपास का इलाका काफी तंग था तथा आबादी क्षेत्र था. ऐसे में टंकी को गिराना काफी चुनौती भरा काम था. गुजरात से विशेषज्ञ बुलाये गए, समुचित कार्य योजना, सुरक्षा के उपायों के साथ इस कार्य को अंजाम दिया गया.








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें