PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

मंगलवार, 6 जुलाई 2021

खुशखबरी.. जेएलएन जिला अस्पताल को किया साढे दस बीघा भूमि का आवंटन, मेडिकल कॉलेज सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं का होगा विस्तार..

खुशखबरी.. जेएलएन जिला अस्पताल को किया साढे दस बीघा भूमि का आवंटन, मेडिकल कॉलेज सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं का होगा विस्तार..



नागौर। जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने आदेश जारी कर जेएलएन राजकीय चिकित्सालय को साढे दस बीघा भूमि का आवंटन किया है। जिला कलक्टर डाॅ. सोनी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर नवीन मेडिकल काॅलेज खोले जाने को देखते हुए चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए जिला अस्पताल के विस्तार हेतु साढे दस बीघा भूमि आवंटित की गई है।



उन्होंने यह भी बताया कि जिला अस्पताल के अलावा ब्लाॅक मेड़ता में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इन्दावड़ के लिये 4700 वर्गमीटर, ब्लाॅक मूण्डवा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कड़लू के लिए 8092 वर्गमीटर, ब्लाॅक रियांबड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डोडीयाना के लिये 16200 वर्गमीटर, ब्लाॅक डेगाना में उच्च जलाशय के लिये 400 वर्गमीटर भूमि का आवंटन किया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर मनोज कुमार ने बताया कि चिकित्सा संस्थाओं के अलावा ब्लाॅक नांवा में ग्राम भाटीपुरा में सार्वजनिक श्मशान के लिए 3200 वर्गमीटर भूमि आरक्षित की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें