PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

गुरुवार, 29 जुलाई 2021

प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस का पार्षद पानी के लिए प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार.. नगर परिषद के बाहर पानी के लिए बरपा हंगामा जानिए आखिर क्यों?

प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस का पार्षद पानी के लिए प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार.. नगर परिषद के बाहर पानी के लिए बरपा हंगामा जानिए आखिर क्यों?




नागौर। शहर के अनेक इलाकों में अब भी कृत्रिम जल संकट बना हुआ है। नगर परिषद में जलापूर्ति अनियमित संबंधित शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। गुरुवार को सरकारी दफ्तर खुलने से पूर्व भी शहर के भार्गव मोहल्ला आदि इलाकों की महिलाएं पुरुष बच्चों सहित स्थानीय कांग्रेस पार्षद हरीराम जाखड़ के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के सामने स्थित नगर परिषद कार्यालय के बाहर जमा हो गए।



Ad. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या? ध्यान करके देखें.


 पानी देने की मांग पर प्रदर्शन करने लगे। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा बढ़ता देख पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी मौके बुलाई। कोतवाली थाना पुलिस पार्षद हरीराम जाखड़ को हंगामा करने के जुर्म में गिरफ्तार करके ले गई। आईपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया। 


Ad. आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर।


Ad. Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. सभी प्रकार की बैटरी इनवर्टर. कंप्यूटर. लैपटॉप. प्रिंटर सेल एंड सर्विस


अन्य प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तारी करने का कहकर तितर-बितर कर दिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि उनके इलाके में पिछले 5 महीने से जल संकट बना हुआ है। जलदाय अधिकारियों को शिकायत करते हैं तो कहते हैं कि यह काम उनका नहीं है।

Ad. होटल चंद्रिका पैलेस. आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित. संपर्क करें.. फोन- 01582242926, 7425817926


पानी के लिए प्रदर्शन के दौरान प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के पार्षद की गिरफ्तारी होना शहर का पहला मामला है। पार्षद की गिरफ्तारी के बाद शहर के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं दिनभर चली।



वैसे देखा जाए तो शहर की डिजाइन के हिसाब से प्रतिदिन 14 एमएलडी पानी की आवश्यकता है जबकि नहरी विभाग की ओर से प्रतिदिन 19 एमएलडी पानी दिया जा रहा है। कमी व्यवस्था में है। नगर परिषद में जलदाय के एईए व जेईएन आदि कई पद रिक्त पड़े हैं। बार-बार मांग के बावजूद राज्य सरकार की ओर से रिक्त पदों को नहीं भरा गया है। नगर परिषद प्रशासन भी हाथ खड़े कर चुका है कि रिक्त पदों को नहीं भरने तक व्यस्थाएं सुधारना मुश्किल है।


इधर.. जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर माली समाज का प्रदर्शन




राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड व माली समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर अमरपुरा लिखमींदास जी महाराज के धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं पर हमले के समस्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व् सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है। फुले बिग्रेड के जिला प्रमुख हेमन्त टाक सैनी करते हुए बताया कि गत 24 जुलाई शनिवार रात अमरपुरा धाम से लौट रहे माली समाज के लोगों पर जान लेवा हमला व पथराव करने वाले असमाजिक तत्वों को पुलिस द्वारा छोड़ा जाना बेहद निंदनीय है। 



घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन को गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता थी लेकिन हमलावरों को जल्दबाजी में छोड़ने का फैसला किसी मिलीभगत या दबाव का संकेत दे रहा है।



हमले में गंभीर घायल महिलाएं व पुरुष (जिनका चिकित्सकीय प्रमाण पत्र प्रथम सूचना रिपोर्ट में संलग्न हैं) कुछ आरोपियों के अभी तक खुले घुमने से असहज महसूस कर रहे हैं। महिलाओं के साथ मारपीट जैसे अपराधों में पुलिस प्रशासन की लापरवाही असहनीय है। घटना में लिप्त सभी नामजद व उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए।



शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड व माली समाज को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। आज ज्ञापन में तीन गांव अध्यक्ष रामस्वरूप पंवार, रामस्वरूप खख्खड़, फूलचंद टाक, धर्मेंद्र पंवार, देवकीशन सोलंकी, दिनेश माली, धर्मेंद्र सोलंकी, नरेश, भूरसिंह, सोहनलाल कच्छवाह, चेनाराम, पुखराज सांखला, देवेंद्र टाक, पन्नालाल, अर्जुन, गगन, ललित आदि समाज के लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें