ज्यादा पैसे कमाने का लालच ले डूबा राज कुंद्रा को! पत्नी शिल्पा शेट्टी की छवि बिगड़ी या वह भी हिस्सेदार?
आपने शिल्पा शेट्टी का नाम तो जरूर सुना होगा बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री और आज की तारीख में अपने फिटनेस और योग के लिए इंटरनेट की दुनिया में मशहूर है। उनके पति राज कुंद्रा जिनकी पहचान शिल्पा शेट्टी की वजह से ही है। जो इन दिनों चर्चा में है। बिजनेस मैन राज कुंद्रा 3 दिन की पुलिस हिरासत में हैं। उनके खिलाफ आरोप है कि वह अश्लील फिल्म बनवाकर उसका सोशल मीडिया के जरिए डिस्ट्रिब्यूशन करते थे। मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रेयान थोर्पे को सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया था, उनकी गिरफ्तार के अगले दिन पुलिस ने राज कुंद्रा के ऑफिस में तलाशी ली, जहां आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किया गया है। पुलिस ने तकरीबन 7.5 करोड़ रुपए की संपत्ति को इस मामले में अभी तक जब्त किया है।
Ad.
मुंबई के ज्वाइंट कमिश्नर मिलिंद भ्राम्बे ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने राज कुंद्रा के ऑफिस में सर्च ऑफरेशन के दौरान आपत्तिजनक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। राज कुंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने पोर्न फिल्म बनवाई और इसे वह वेबसाइट व ऐप्स पर पब्लिश करते थे। मिलिंद भ्राम्बे ने बताया कि पोर्न फिल्म मामले की जांच के दौरान हमे इस बात की जानकारी मिली कि संघर्ष कर रही नई अभिनेत्रियों को वेब सीरीज में रोल दिलाने के नाम पर बोल्ड सीन करने के लिए कहा जाता था। जिसके बाद कुछ महिलाओं ने इसकी पुलिस से शिकायत की और कहा कि जिन वीडियो को सीरीज में रोल दिलाने के नाम पर शूट किया गया था उन्हें वेबसाइट और एप पर डाल दिया गया है।
Ad. आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होटल चंद्रिका पैलेस मानासर, नागौर।
मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि जांच में यह बात भी सामने आई कि बिजनेस मैन राज कुद्रा का इस ऐप से कनेक्शन है, जिसपर पोर्न फिल्मों की क्लिप प्ले की जाती है। जिसके बाद हमने उमेश कामत नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया, जोकि पोर्न रैकेट केस से जुड़ा था, जिससे हमे पता चला कि यह व्यक्ति राज कुंद्रा के साथ काम करता है। आगे की जांच में हमे और अहम जानकारियां मिलनी शुरू हो गई।
जांच में यह बात सामने आई कि राज कुंद्रा की फर्म विआन का यूके की एक कंपनी केनरिन के साथ करार था, जोकि हॉटशॉट्स ऐप चलाती है। इस कंपनी के मालिक राज कुंद्रा के साले हैं, जोकि यूके में ही रहते हैं। हॉसशॉट्स के जरिए ही पोर्न क्लिप को इसपर अपलोड और स्ट्रीम किया जाता था। रिपोर्ट के अनुसार यूके की कंपनी हॉटशॉट्स को विआन ही चलाता था, जोकि राज कुंद्रा की कंपनी का आदमी है।
भ्राम्बे ने बताया कि हमने विआन के ऑफिस में भी तलाशी ली जहां पर हमे आपत्तिजनक साक्ष्य मिले हैं। इस मामले में राज कुंद्रा, रेयान थोर्पे, कंपनी के आईटी हेड को पुलिस ने पोर्न रैकेट केस में गिरफ्तार कर लिया। रेयान के वकील ने दावा किया है कि पुलिस जिन वीडियो को पोर्न बता रही है उसमे कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।
राज कुंद्रा की रोजाना की आय में दोगुनी बढ़ोतरी
बताया जा रहा है कि पिछले लॉक डाउन के समय वर्ष 2020 के दौरान राज कुंद्रा की रोजाना की आय 2 से 3 लाख रुपए थी जो अब बढ़कर 6 से 7 लाख रुपए प्रतिदिन हो गई है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें