PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

गुरुवार, 13 मई 2021

संकट की इस घड़ी में जानिए कौन ऐसे भामाशाह हैं जो आ रहे आगे, लॉकडाउन में सब बंद है फिर भी मदद के लिए हो रहे हैं तैयार..

 संकट की इस घड़ी में जानिए कौन ऐसे भामाशाह हैं जो आ रहे आगे, लॉकडाउन में सब बंद है फिर भी मदद के लिए हो रहे हैं तैयार..




नागौर, 13 मई। कोरोना संक्रमण के विरुद्ध जहां एक ओर चिकित्सक व नर्सिंगकर्मी तथा हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर जी जान से जुटे हुए हैं। वहीं भामाशाहों द्वारा भी जिला प्रशासन को उदार हृदय से सहयोग किया जा रहा है। जिसके तहत गुरुवार को नागौर के जेएलएन अस्पताल में मंगलमय सेवा संस्थान द्वारा 7 स्टेªचर फोम सहित प्रदान किए गए हैं। यह स्ट्रेचर योगेश कच्छावा तथा लक्ष्मीनारायण मारोठिया की स्मृति में संत शिरोमणि श्री लिखमीदास जी महाराज सेवा समिति हैदराबाद व मंगलमय सेवा संस्थान द्वारा भेंट किए गए हैं। 




मंगलमय सेवा संस्थान के अध्यक्ष पारसमल परिहार व सचिव कमल भाटी द्वारा जेएलएन अस्पताल प्रशासन को यह सामग्री सौंपी गई। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मेहराम महिया व पीएमओ डॉ शंकरलाल मौजूद थे। डॉ. सोनी ने मंगलमय सेवा संस्थान के इस कार्य को कोविड-19 के दौर में मानवता के लिए सराहनीय बताते हुए पुनीत कार्य भी बताया तथा जिला प्रशासन की ओर से आभार प्रकट किया गया।



 इस जनकल्याणकारी कार्य में स्ट्रेचर के लिए 57 हजार 400 रुपए का आर्थिक सहयोग भामाशाहों द्वारा प्रदान किया गया। इसी प्रकार संस्थान द्वारा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भी दो स्ट्रेचर प्रदान किए गए। इस दौरान मंगलमय सेवा संस्थान के किशोर मांझू, घनश्याम, राकेश रतावा, लालचंद सांखला, बिशन गोयल व नरेश सोलंकी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें