नागौर जिले में कोरोना से एक और मौत , सुबह 9 बजे की रिपोर्ट में 16 नए पॉजिटिव बढे, मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हुई
जिले में मंगलवार सुबह 9 बजे आई रिपोर्ट में एक साथ 16 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं और एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई है। जिले में अब मृतकों की संख्या 5 पहुंच गई है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या जहां 190 पहुंच गई हैं। अब तक 116 ठीक होने के बावजूद एक्टीव केस की संख्या भी 69 हो गई है।
जिले में जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, वहां कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर सैम्पलिंग का काम जारी है।
आज आए पॉजिटिव केस में बासनी के 6, खींवसर के चावण्डिया के 2, लाडनूं के 4, मांगलोद के 2 एवं डेह व मकराना के एक-एक पॉजिटिव हैं। जिले में अब ऐसा कोई ब्लॉक नहीं है, जिसमें कोरोना मरीज नहीं है।
गत 16 मई को मुंबई से नागौर आई ट्रेन में खींवसर के चावंडिया क्षेत्र के सर्वाधिक यात्री थे। खींवसर की ओर को लेकर गई बस में 45 यात्री गए थे
जिले में अब कुल 190 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा चुके हैं, इनमें से 116 की सैम्पल रिपोर्ट दो बार नेगिटिव आने के बाद उन्हें हॉस्पिटल आइसोलेशन से क्वॉरंटीन सेंटर के लिए भेज दिया गया है। वर्तमान में 69 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
नागौर जिले में सोमवार को 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए थे, लेकिन मंगलवार सुबह-सुबह आई रिपोर्ट में एक साथ 16 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय जेएलएन अस्पताल, नागौर की ओर से सोमवार को 193, राजकीय बांगड़ अस्पताल, डीडवाना में 08, राजकीय जी.आर. सरावगी अस्पताल, लाडनूं में 72, राजकीय अस्पताल कुचामन सिटी में 65, राजकीय सीएचसी मूंडवा में 20, राजकीय सीएचसी खींवसर में 20, राजकीय सीएचसी डेगाना में 19, राजकीय सीएचसी रियांबड़ी में 14 तथा राजकीय सीएचसी मेड़ता में 32 सैम्पल लिए गए।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें