बासनी में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जांच में तेजी, रणकपुर एक्सप्रेस के जिस बोगी में मरीज बैठकर आया उसमें बैठे पैसेंजर की तलाश में जुटा प्रशासन
चिकित्सा विभाग ने सोमवार को विभिन्न जगहों से 20 जनों के सैंपल जांच के लिए जयपुर भेजे है। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार शाम तक आने की उम्मीद है। भेजे गए सैंपल में डीडवाना से एक और नागौर से भेजे 19 हैं। इधर नागौर शहर में दिनभर पॉजिटिव मरीज मिलने की अफवाहों का दौर जारी रहा।
एक दूसरे को फोन करके जानकारी लेते रहे। जानकारी अनुसार अब तक विभाग की ओर से 55 सैंपल ले जा चुके हैं, केवल एक केस पॉजिटिव सामने आया है। दूसरी ओर बासनी के बुजुर्ग कराना पॉजिटिव जिस ट्रेन से नागौर आया वह रणकपुर ट्रेन थी। प्रशासन अब उस ट्रेन के डिब्बे में बैठे 60 पैसेंजर की तलाश में जुटा है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें