नदी पर पुल निर्माण कार्य बंद होने से ग्रामीणों में छाया आक्रोश।
मारवाड़ जंक्शन 4 अप्रैल।आऊवा गांव की गोगी नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य बीते 1 महीने से बंद पड़ा है। इसको लेकर पूरे गांव में आक्रोश की है। यह पुल निर्माण कार्य शुरू होने पर कुछ महीने बाद इसको बंद कर दिया गया। लाखों रुपए की लागत से बना यह पूल अब अधूरा पड़ा है, जबकि बरसात ऋतु निकट है। यह नदी जब भी वर्षा आती है पूरे वेग से बहती है। इस नदी पर बने पुल निर्माण अधूरा होने की वजह से सरकार को लाखों रुपए की चपत लगेगी।
निर्माण बरसात ऋतु के पूर्व पूरा नहीं किया गया तो यह पुल बह कर चला जाएगा। ग्रामीणों ने बार-बार उक्त ठेकेदार को इसके बारे में अवगत कराया। सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी को भी बताया गया। परंतु किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हुई है।
मुख्य नदी पर बन रहा यह विशाल पुल प्रशासन की अनदेखी को दर्शाता है।
सरकार बदल गई परन्तु इन नदियों का स्वरूप नहीं बदला। आज भी अधूरा पड़ा पुल गंभीर हादसे को निमंत्रण दे रहा है। पुल पर लगे सरिए आने जाने वाले राहगीरों वाहन वालों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। यह मुख्य सड़क मार्ग बन रहा है । इस मार्ग से हर मिनट वाहनों का आना जाना रहता है। लटकते झूलते इन पुल के सरियों से कभी भी हादसा हो सकता है।
इनका कहना
मुख्य नदी पर अधूरा पड़ा पुल प्रशासन की पोल खोलता है। बरसात ऋतु निकट है शायद ही अब पुल निर्माण कार्य पूरा हो पाएगा। रमेश कुमार आसवानी मंडल मंत्री भारतीय जनता पार्टी
मैंने इस पुल निर्माण को लेकर जो कि महीने भर से बंद पड़ा है बार-बार उच्च अधिकारियों को निवेदन भी किया परंतु कोई सुनवाई नहीं होती । योगेश्वरी कंवर,सरपंच आऊवा।
मनोज माली,मारवाड़ जंक्शन।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें