PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

ज्योति मिर्धा का हनुमान बेनीवाल पर जुबानी हमला. आरएलपी-भाजपा गठबंधन और बेनीवाल की नागौर से उम्मीदवारी पर गरजी ज्योति.

ज्योति मिर्धा का हनुमान बेनीवाल पर जुबानी हमला. आरएलपी-भाजपा गठबंधन और बेनीवाल की नागौर से उम्मीदवारी पर गरजी ज्योति. 


बोली - क्या मुंह दिखाएंगे अपने कार्यकर्ताओं को, 10 दिन पहले भाजपा पर लगाए थे टिकट बेचने के आरोप..


नागौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद ज्योति मिर्धा आज पहली बार लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। किशनगढ़ के रास्ते सबसे पहले वे परबतसर पहुंची जहां विधायक रामनिवास गावड़िया ललाडनूँ विधायक मुकेश भाकर पूर्व विधायक मोहनलाल चौहान सहित भारी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ज्योति मिर्धा का स्वागत किया इस मौके पर भाजपा से तीन बार विधायक रहे राकेश मेघवाल ने भी लोकसभा चुनाव में ज्योति मिर्धा को समर्थन देने का एलान कर दिया ।



मीडिया से रूबरू हुई ज्योति मिर्धा ने भाजपा और आरएलपी के राजस्थान में गठबंधन और नागौर से हनुमान बेनीवाल को भाजपा समर्थित उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि हनुमान बेनीवाल पूरी तरह से एक्सपोज हो गए हैं. कुछ दिन पहले तो भाजपा पर टिकट बेचने का आरोप लगा रहे थे और आज खुद ही भाजपा की गोद में जाकर बैठ गए हैं.


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हनुमान बेनीवाल ने भाजपा की बी टीम के रूप में काम किया और वोटों का धुर्वीकरण करने का काम किया लेकिन अब सच्चाई जनता के सामने है । ज्योति मिर्धा यहीं नहीं रुकी उन्होंने बेनीवाल पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को वे भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाठ पढ़ाया करते थे अब हनुमान बेनीवाल खुद उन कार्यकर्ताओं को क्या मुंह दिखाएंगे

बाइट - ज्योति मिर्धा (काँग्रेस प्रत्याशी)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें