मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने धरा, आरोपी का मेडिकल करवाने की तैयारी में पुलिस..
मासूमों के प्रति दरिंदगी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं आज ताजा मामला पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन निकट सिरियारी थाना के अंतर्गत गुडा केसर सिंह में नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने का आया है।
सिरियारी पुलिस ने मामला दर्ज कर बुधवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही आरोपी का आज मेडिकल करवाया जाएगा
थानाधिकारी गिरवर सिंह ने बताया कि आरोपी शैल सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी गुडा केसर सिंह को देर रात गिरफ्तार कर पूछताछ की। साथ ही गुरुवार को उसका मेडिकल करवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञात रहे कि ऐसे दुष्कर्मियों को पता है कि पकड़े जाने पर उनको उनका क्या हश्र होगा? लेकिन फिर भी बाज नहीं आ रहे हैं।
मनोज माली (सिरियारी) मारवाड़ जंक्शन, पाली..


जिले के सबसे बड़े धार्मिक स्थल श्री सोनाणा खेतलाजी नये धाम का वार्षिकोत्सव 6 अप्रेल से।
जवाब देंहटाएंदेसुरी(पाली)
देसुरी गोडवाड़ व पश्चिम राजस्थान का सबसे बड़ा धार्मिक स्थलों में एक श्री सोनाणा खेतलाजी नये (धाम)का वार्षिकोत्सव, वार्षिक मेला, चैत्र मास नवरात्र 6 अप्रेल से 7 अप्रेल तक दो दिवसीय तक आयोजन होगा। आयोजन को सफल बनाने को लेकर आयोजन ट्रस्ट कमेटी की ओर से तैयारियां पुर जोर पर चल रही है।
सोनाणा खेतलाजी नये धाम के मुख्य संग्ररक्षक स्वर्गीय शांतिलाल जी भंडारी के पुत्र श्री राजेन्द्र भंडारी व मेला ट्रस्ट कमेटी के सानिध्य में आयोजित हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी मेला बड़े ही धूमधाम के साथ होगा। मेला सफल हो इसको लेकर मेला ट्रस्ट कमेटी पूरी तरह पिछले कई दिनों से रात दिन व्यवस्था में लगे है।
खेतलाजी मेला क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला होने के नाते मेले में लाखों की तादात में पूरे देश से यहा श्रदालू आते है, जिसमे,राजस्थान गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक,मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश,से लाखो की संख्या में भक्त रहा दर्शन करने यहा आते है। यहा आने वाले हर श्रदालू की मनोकामना पूर्ण होती हैं।
मेले आने वाले सभी यात्रियों के लिए स्थानीय प्रशासन व मंदिर ट्रस्ट कमेटी की ओर से यात्रियों की लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की जाती है।उनके ठहरने खाने पीने जिसे तमाम व्यवस्था पूर्ण रूप की जाती है।
मेले से पूर्व श्री सोनाणा खेतलाजी की बंदौली निकाली जाती है जिसमे पूरी रात्रि महिलाए लोकगीतों के नृत्य करती है ।व साथ एक दिवसीय रात्रि विशाल भजन संध्या होती है। जिससे राजस्थान, गुजरात, व महाराष्ट्र व अन्य लोक कलाकार अपनी अपनी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हैं।
मेले के मुख्य आकर्षण के केंद्र रहेंगे हॉर्स शो, केमल शो,रसाकसी मुछ प्रतियोगिता, व राजस्थान के लोकनृत्य गैर लगभग 100 से भी अधिक गेरे इस मेले में आती हर वर्ष।