PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

बुधवार, 27 मार्च 2019

रोडवेज में 500 नई बसों को अनुबंध पर लगाने का शुरू हुआ विरोध.. जानिए कौन कर रहे हैं विरोध

रोडवेज में 500 नई बसों को अनुबंध पर लगाने का शुरू हुआ विरोध.. जानिए कौन कर रहे हैं विरोध


राजस्थान रोडवेज के कर्मचारी आगामी 3 अप्रैल को राजस्थान रोडवेज में 500 नई बसों को अनुबंध पर लगाने का विरोध में  1 घंटे का कार्य स्थगन करेंगे। यह निर्णय मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड पर आयोजित
राजस्थान रोडवेज मजदूर कांग्रेस इंटक नागौर आगार कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया।





 बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष मेहराम धोलिया व प्रदेश महामंत्री देवकरण चौधरी के सानिध्य में किया गया। बैठक के दौरान  नागौर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया । इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री देवकरण चौधरी ने बताया कि राजस्थान रोडवेज में लगे कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा बैठक में की गई तथा पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी वार्ता की गई जोकि काफी  सकारात्मक रही है।




 प्रदेश के सरकार से राजस्थान रोडवेज में कार्यरत कर्मचारियों को सातवां वेतनमान लागू करने तथा सेवानिवृत्ति पश्चात् मिलने वाले सभी परिलाभ देने की मांग भूतपूर्व सरकार की तरह ही वर्तमान प्रदेश सरकार के समक्ष रखी गई।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आचार संहिता के बाद विचार कर लागू करने का आश्वासन दिया गया है। राजस्थान रोडवेज में अनुबंध के आधार पर  500 नई बसें लेने का पुरजोर विरोध किया जाएगा ।





उन्होंने बताया कि इंटक संगठन वर्तमान प्रदेश कांग्रेस सरकार का सहयोगी है, जोकि राजस्थान रोडवेज से जुड़े विभिन्न प्रकार के मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाता रहा है, और निरंतर कर्मचारियों के समक्ष आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें