सिटी के निजी चिकित्सक डॉ अमित सोनगरा ने अनोखे तरीके से मनाया जन्मदिन
मेडता सिटी के निजी चिकित्सक डॉ अमित सोनगरा ने अनोखे तरीके से मनाया जन्मदिनअपने जन्मदिन को खास बनाने के लिये हर कोई कुछ ना कुछ नया करने का प्रयास करता है ताकि जन्मदिन को यादगार बनाया जा सके, जन्मदिन पर पार्टी करना या घूमने जाने आम बात है लेकिन कुछ लोगो जन्मदिन को यादगार बनाने के लिये अनोखा तरीका अपनाते है
मेडता सिटी के चारभुजा हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ अमित सोनगरा ने भी आज जन्मदिन को खास बनाने के लिये ऐसे सरकारी स्कूल आंगनबाड़ी को चुना जहां पर ग़रीब तबक़े के बच्चे पढ़ते है ,सोनगरा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नायकों की ढाणी व आँगनबाड़ी वार्ड 4 के बच्चो के बीच मे पहुचकर मनाया।ना केवल सरकारी स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चो के साथ अपना जन्म दिन मानाया बल्कि उनको पढ़ाई कर देश के अच्छे नागरिक बनने की सीख भी दी और
डॉ अमित सोनगरा व उनकी पत्नी प्रियंका सोनगरा ने बच्चो के साथ बाते की उनके साथ बैठ कर उनकी पढ़ाई व दिनचर्या के बारे में करीब से जाना।इस मौके पर सभी बच्चो को उपहार के रूप में कॉपी पेंसिल रबड़ व बिस्किट दिए । उपहार पाकर बच्चे के चेहरे खीलते नज़र आये।बच्चो ने सोनगरा को कहानी,कविता व चुटकुले सुनाए। वही इस मौके पर
डॉ अमित सोनगरा ने कहा बच्चो के बीच आकर बचपन की याद ताजा होती है। जन्म दिन बच्चो के बीच में मनाना से सार्थक हुआ। सरकारी विधालयो के बच्चे में प्रतिभाओं की कमी नही है। अनेक नेता, बड़े अधिकारी,प्रतिष्ठित व्यवसायी सरकारी स्कूलों में अध्ययन करके अपने मुकाम पर पहुचे।इस मौके परअशीन शर्मा (सहायक निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग जयपुर)डॉ. अमित सोनगरा,डॉ. प्रियंका सोनगरा,चेनाराम फिड़ौदा,राम पारीक,सुनीता चौधरी,प्रधानाध्यापिका चन्द्रकला चौधरी,अध्यापिका संगीता तिवाड़ी ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्पत पुरी,सहायिका ललिता देवी,निरमा देवी सहित स्थानियवासी मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें