देखिए होटल मालिकों ने ऐसा क्या जुर्म किया कि उनके विरुद्ध दर्ज हो गया थाने में प्रकरण,,
तीन होटलों पर दी दबिश चार बाल श्रमिक कराए मुक्त
नागौर 19 जून। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख के निर्देश पर बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज जिले के थांवला थाना क्षेत्र में चार होटलों पर दबिश दी गई। इन होटलों से चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। बाल श्रमिकों से काम कराने के जुर्म में होटल मालिकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
जानकारी अनुसार मानव तस्करी विरोधी में गुमशुदा प्रकोष्ठ शाखा प्रभारी करण सिंह के निर्देश पर टीम गठित की गई जिसमें हेड कांस्टेबल बंशीलाल, कांस्टेबल मुकेश विश्नोई, दिनेश चौधरी, रामनिवास खीचड़ शामिल किए गए। टीम ने गणपति गार्डन नागौर अजमेर रोड तेजल भोजनालय नागौर अजमेर रोड बालाजी रेस्टोरेंट नागौर अजमेर रोड होटल स्थित होटलों में दबिश दी गई। गुमशुदा प्रकोष्ठ की कार्रवाई से थांवला क्षेत्र सहित पूरे अजमेर रोड पर हड़कंप मच गया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें