PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

शनिवार, 16 जून 2018

नागौरवासियों के लिए खतरे की घंटी "बैक पेन" रोग,, नीम हकीम की बताई एक्सरसाइज करेंगे तो होंगे गंभीर परिणाम ! जानिए कैसे?

नागौरवासियों के लिए खतरे की घंटी "बैक पेन" रोग,,
 नीम हकीम की बताई एक्सरसाइज करेंगे तो होंगे गंभीर परिणाम ! जानिए कैसे?




अगर आप आवागमन के लिए वाहन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो सावधान, आपको बैक पेन हो सकता है! नागौर में भी बैक पैन यानि कमर दर्द के मरीज दिनों दिन बढ़ रहे हैं। फिजियोथेरेपी सेंटर इन दिनों हर 10 मरीज में से चार मरीज बैक पेन से पीड़ित पहुंच रहे हैं। यह खुलासा हर माह की 16 तारीख को आर्थो-न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेन्टर रोडवेज बस डीपो के पीछे आयोजित होने वाले निःशुल्क दर्द निवारण चिकित्सा परामर्श शिविर में इलाज के लिए आने वाले रोगियों को की संख्या को देखकर हुआ है।





डॉ राजकुमार बारोडिया ने इसके लिए वर्तमान जीवन शैली को दोष देते हुए वाहन का ज्यादा उपयोग करना व एक्सरसाइज नहीं करना बताया है। उन्होंने बताया कि आजकल लोग पैदल कम चलते हैं वह जो एक्सरसाइज करते हैं नीम हकीमों जैसे लोगों से सुखी वही करते हैं जो खतरा-ए-जान हो सकती है। आज 16 जून के अवसर पर आयोजित शिविर में 135 मरीजों की निशुल्क जांच कर दवाइयां वितरित की गई।





हड्डी , व मांसपेशियों के दर्द से ग्रस्त  मरीजों के लिए सुबह 10  बजे से 2 बजे तक  निशुल्क हड्डी एवम जोड़ दर्द निवारण चिकित्सा परामर्श शिविर  महावीर इंटरनेशनल युथ विंग व जनकल्याण समिति  के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर प्रभारी युथ विंग के अध्यक्ष आनंद पुरोहित  ने बताया कि शिविर में लम्बे समय से कमर, घुटना, गर्दन, साईटिका, स्लीप डिस्क के दर्द से ग्रस्त मरीजों की जांच कर उन्हें बिना ऑपरेशन दर्द निवारण हेतु निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि , हड्डियों मे केल्शियम मात्रा की जांच जो 850 रुपए की लागात आती है वह जांच शिविर में निशुल्क की गई। शिविर में  फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ.राजकुमार बारोडिया व मुरली मनोहर ने सेवाएं दो।

बाइट-  डॉ राजकुमार बारोडिया फिजियोथेरेपिस्ट नागौर।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें