PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

शुक्रवार, 15 जून 2018

सोशल मीडिया पर निकली भड़ास, हड़ताल तुड़वाने को मजबूर हुआ प्रशासन !



सोशल मीडिया पर निकली भड़ास, हड़ताल तुड़वाने को मजबूर हुआ प्रशासन !




नगर परिषद नागौर का पिछले 5 दिन से चल रहे विवाद के बीच  आज दोपहर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की घोषणा की। कल रात से प्रशासनिक अधिकारियों की सभापति कृपाराम सोलंकी के साथ वार्ता के बाद सफाई कर्मचारियों नेता के साथ सर्वसम्मति से हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। वार्ता के अनुसार 31 मई को आयोजित की गई नगर परिषद बोर्ड की बैठक की प्रोसिडिंग सभापति के एकल हस्ताक्षर के स्वायत्त शासन  विभाग को भेजी गई है।

पिछले 5 दिन से नगर परिषद सभापति के धरने व सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। शहर में फैल रही गंदगी को लेकर लोगों में आज भारी रोष देखा गया सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन व नगर परिषद पर जमकर भड़ास निकाली गई। विरोध होता देख जिला प्रशासन व नगर परिषद ईद के मद्देनजर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तुडवाना आवश्यक मानते हुए खत्म करने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी किए।

इस संबंध में नगर परिषद सभापति कृपाराम सोलंकी ने बताया कि राजस्थान नगरपालिका कार्य संचालन नियम 2009 के नियम 11 बैठक का कार्यवृत्त नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी आणि सचिव नरेंद्र बापोडिया के द्वारा 3 दिन के भीतर अभिलिखित करना था, परंतु आज दिनांक तक कार्यवर्त कार्यवाही जारी किया और ना ही राज्य सरकार को भेजा गया था जिसका परिणाम पुनः सफाई कर्मचारियों द्वारा हड़ताल चले जाने पर सफाई व्यवस्था चरमरा गई।
उन्होंने बताया कि कमिश्नर प्रभाती लाल जाट व एडीएम डीडवाना के साथ हुई वार्ता के बाद 31 मई की बैठक की प्रोसिडिंग मेरे एकल हस्ताक्षर के साथ बैठक की सीडी DLB को भेजी है। बैठक के आधार पर अब राज्य सरकार जो भी निर्णय लें सर्व समिति से मंजूर होगा।





बाइट- कृपाराम सोलंकी सभापति नगर परिषद नागौर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें