नगर परिषद नागौर विवाद तीसरे दिन भी जारी,, सभापति के नेतृत्व में गुरुवार को निकाला जाएगा जुलूस
नागौर 13 जून । नगर परिषद नागौर में सभापति आयुक्त विवाद आज तीसरे दिन भी जारी रहा । आज एक ओर जाट समाज समन्वय समिति नागौर की ओर से आयुक्त धर्मपाल व सचिव नरेंद्र बापेडिया के पक्ष में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया वहीं नगर परिषद सभापति कृपाराम सोलंकी नगर परिषद सचिव को निलंबित कर कारवाई करने के लिए तीसरे दिन भी पार्षदों के साथ धरने पर बैठे रहे और गुरुवार को नागौर के विकास के नाम अपील कर जुलूस निकालने की घोषणा की है।
सभापति ने आज केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी पर उनकी पसंद के आयुक्त लगाने व उनको शह देने का बड़ा आरोप लगाया है। सभापति के साथ सफाई कर्मियों की भर्ती मामले को लेकर सफाई कर्मियों ने सचिव नरेंद्र बापेडिया का पुतला जला कर विरोध जताया । सफाई कर्मियों के काम पर नहीं लौटने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। उनके साथ ही नगर परिषद कर्मचारियों ने भी तीसरे दिन ऑफिस आ कर भी काम में असहयोग जारी रखा।
जाट समाज समन्वय समिति नागौर के अध्यक्ष परमाराम जाखड़ के नेतृत्व में आज मिर्धा धर्मशाला मैं बैठक आयोजित की। दोपहर को जुलूस के रुप में कलेक्ट्रेट पहुंच मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि जाट समाज समन्वय समिति नागौर नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट को एपीओ करने व सचिव नरेंद्र बापोडिया को जान से मारने की धमकी का जताया विरोध विरोध करता है। समाज की ओर से सभी घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
दूसरी ओर तीसरे दिन धरने पर बैठे सभापति कृपाराम सोलंकी ने बताया कि पिछले 2 साल से शहर का विकास रुका हुआ है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी पर आरोप लगाते हुए बताया कि जो भी आयुक्त लगा है वह उनकी शह से विकास कार्य में रोड़ा अटका रहे हैं। पूर्व आयुक्त श्रवण चौधरी की नियुक्ति पर खुले आम का आ गया कि सी आर चौधरी द्वारा लगाया गया है । उन्होंने राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के सभी मामलों में चाहे सभापति दोषी हो चाहे कोई कर्मचारी दोषी हो निष्पक्ष जांच कराई जाए।
बाइट,, कृपाराम सोलंकी सभापति नगर परिषद नागौर

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें