PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

गुरुवार, 14 जून 2018

आखिर क्या वजह रही कि नगर परिषद सभापति को उतरना पड़ा सड़क पर और 4 दिन से टेंट के नीचे क्यों ?

आखिर क्या वजह रही कि नगर परिषद सभापति को उतरना पड़ा सड़क पर और  4 दिन से टेंट के नीचे क्यों ?


नागौर  14 जून । नगर परिषद सभापति कृपाराम सोलंकी के नेतृत्व में  पार्षदों  व समर्थकों द्वारा नागौर के विकास के मुद्दे पर हल्ला बोल रैली का आयोजन किया। गांधी चौक से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई रैली में हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों ने भी भाग लिया। रैली के दौरान संबोधन में सभापति ने केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी को निशाने पर लेते हुए नागौर के विकास में अड़ंगा लगाने सहित कई संगीन आरोप लगाए। उधर आयुक्त धर्मपाल जाट को एपीओ करने के बाद सहायक कलेक्टर प्रभाती लाल जाट ने आज नगर परिषद आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया है।




नगर परिषद नागौर में सभापति और आयुक्त का चल रहा विवाद आज चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन के साथ ज्ञापन देने का दौर चला। सभापति सोलंकी ने गांधी चौक से सदर बाजार, तिगरी बाजार, हाथी चौक ,नकाश गेट होते हुए कलेक्ट्रेट के रैली निकाली। रैली को संबोधित करते हुए सोलंकी ने कहा कि आमजन साथ रहेगा तो नागौर में चार चांद लगा दूंगा। केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने  नगर परिषद सहित नागौर में जातिवाद फैला रहे हैं। नागौर के विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बोर्ड होते हुए भी भाजपा पार्षदों के वार्ड में भी स्वयं के स्तर पर खर्चा करके विकास कार्य करवाएं। नगर परिषद आयुक्त को केंद्रीय मंत्री की शह वाले बताते हुए कहा कि पिछले 3 साल में चार आयुक्त बदले चारों ही एक ही कम्युनिटी के लगाए गए हैं।



आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी द्वारा जातिवाद करने के आरोप लगाने को लेकर नागौर जिले की राजनीति इनदिनों गर्माई हुई है। नगर परिषद सभापति सोलंकी आयुक्त धर्मपाल जाट व सचिव नरेंद्र बापेडिया के बीच सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर विवाद चल रहा है। सचिव को निलंबित कर हटाने को लेकर सभापति का धरना 4 दिन से जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें