मानव तस्करी विरोधी एवं गुमशुदा व्यक्ति प्रकोष्ठ ने आज नागौर शहर में बाल श्रम रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। शहर के बीकानेर रोड पर स्थिति रेस्टोरेंट कारगैराज आदि से 5 बाल श्रमिकों को दस्तयाब कर बाल श्रम से मुक्त कराएं। उक्त स्थानों पर बाल श्रमिक लम्बे समय सें काम कर रहे थे। मानव तस्करी यूनिट की इस कार्रवाई से बाल श्रमिकों से काम करा रहे प्रतिष्ठानों हड़कंप मच गया है। इस कार्यवाही को मानव तस्करी यूनिट ने अभियान की शुरुआत बताया है मुक्त कराए गए बाल श्रमिकों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।
जानकारी अनुसार मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने करीब 1 वर्ष बाद नागौर शहर में बाल श्रमिकों को मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू की है। गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई के पहले दिन इस यूनिट ने शहर के बीकानेर रोड स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। मानव तस्करी यूनिट नागौर के CI देवकरण व उनकी टीम की कार्रवाई ने मौके से 5 बाल श्रमिकों को दस्तयाब कर महिला थाने में लाकर उनके बारे में पूछताछ की। प्रतिष्ठान के मालिकों से बाल श्रमिकों से संबंधित दस्तावेज मंगवाए हैं उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ के प्रभारी CI देवकरण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख के निर्देश पर बाल श्रम कर रहे बच्चों को छुड़ाने का अभियान चला रखा है, इसी के तहत आज बाल कल्याण अधिकारी के साथ यह कार्रवाई की गई। 5 बच्चों को मुक्त कराया गया है इनका रिकॉर्ड मंगवाकर रिकॉर्ड के हिसाब से ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुक्त गए बच्चे बर्तन धो रहे थे तथा गैराज में भारी काम करते हुए मिले हैं।
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018
,,,और मुक्त हुए 5 बाल श्रमिक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें