PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

रविवार, 11 सितंबर 2022

Fraud. कोरोना की वैक्सीन बनाने वाले अदार पूनावाला से एक करोड़ की ठगी. जानिए सिरम इंस्टीट्यूट को ठगों ने कैसे लगाई चपत?

Fraud. कोरोना की वैक्सीन बनाने वाले अदार पूनावाला से एक करोड़ की ठगी. जानिए सिरम इंस्टीट्यूट को ठगों ने कैसे लगाई चपत?



पुणे : कोविड-19 वैक्सीन बनाकर प्रसिद्ध हुई देश की मशहूर वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के ठगी के शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कुछ अज्ञात लोगों ने कंपनी को एक करोड़ रुपए का चूना लगा दिया है। पुलिस ने ठगी की वारदात को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..

होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित


बताया जा रहा है कि एक करोड़ की इस पूरी ठगी को अंजाम देने के लिए अज्ञात आरोपित कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला के नाम का इस्तेमाल किया है। इस पूरी घटना के बारे में उस वक्त जानकारी हुई जब कंपनी के एक निदेशक सतीश देशपांडे 1.1 करोड़ की भारी भरकम रकम हस्तांतरित की। आधिकारिक बयानों के मुताबिक ठगों ने अदार पूनावाला के नाम पर कंपनी के निदेशक सतीश देशपांडे को एक व्हाट्सएप मैसेज भेजा।

आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाए...


Saswani Computer. कुमारी दरवाजा नागौर. सभी तरह के कंप्यूटर सेल एंड सर्विस। संपर्क- मनीष सुराणा 9828540216


 जिसमें उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। व्हाट्सएप मैसेज के जरिए रुपए ट्रांसफर करने की बात कही। पूनावाला के नाम पर ठगों द्वारा भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज पर विश्वास करते हुए कंपनी के फाइनेंस विभाग ने 1,01, 01,554 करोड़ रुपये अलग अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। पैसों को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया को एहसास हुआ कि वो ठगी का शिकार हुए है।

वली मोहम्मद, गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860


अपेक्स कंप्यूटर, गांधी चौक नागौर। सभी तरह के कंप्यूटर सेल एंड सर्विस। संपर्क अजहर खान- 9413743786


रुपए ट्रांसफर करने के बाद कंपनी को एहसास हुआ कि अदार पूनावाला कभी भी ऐसे वित्तिय लेन देन के लिए फाइनेंस विभाग को मैसेज नहीं भेजते हैं। जिसके बाद आनन-फानन में पूरा मामला पुलिस में दर्ज कराया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 419, 420,34 और आईटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर, मामले की जांच शुरू कर दी है। 


सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विवादित लेनदेन 7 और 8 सितंबर को किए गए थे। मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुल मिला के यही कहा जा सकता है कि आम आदमी तो ठगों के शिकार होते ही हैं, इतनी बड़ी कंपनी भी ठगों के झांसे में आ गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें