आला नेताओं का राहुल व प्रियंका गांधी को भेजा गया अलर्ट. कांग्रेस के 10 विधायकों पर डोरे डाल रही है भाजपा!
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने ट्वीट कर कांग्रेस नेतृत्व को आगाह किया है कि भारतीय जनता पार्टी गुजरात में कांग्रेस के 10 विधायकों को तोड़ने की कोशिश में है। गौरतलब है कि गुजरात में इसी साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं और ऐसे में संयम लोढ़ा के इस ट्वीट ने कांग्रेस नेतृत्व की परेशानियों को बढ़ा दिया है।
होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित
संयम लोढ़ा ने अपने ट्वीट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस पार्टी और गुजरात कांग्रेस को टैग करते हुए लिखा है, 'गुजरात विधानसभा चुनाव 2022... भाजपा कांग्रेस के दस विधायकों पर डोरे डाल रही है। स्वस्थ रहें, सतर्क रहें।' हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद भी कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जहां पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा लेते हुए संगठन में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं, वहीं गुजरात से पार्टी के लिए यह बुरी खबर है। राजस्थान की सिरोही विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक संयम लोढा ने बताया कि उन्होंने इस बारे में कांग्रेस नेतृत्व के अलावा गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष रघु शर्मा को भी जानकारी दे दी है। संयम लोढा ने बताया, 'मैंने कांग्रेस पार्टी को आगाह कर दिया है।
मुझे अपने सूत्रों से पक्की खबर मिली है कि भाजपा गुजरात में कांग्रेस के 10 विधायकों को तोड़ने की फिराक में है। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष रघु शर्मा को मैंने इस बारे में 20 दिन पहले ही बता दिया था। लेकिन...उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने के बाद मैंने अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी इस बात की जानकारी दी है।' संयम लोढा ने आगे कहा, 'अगर इतना कुछ बताने के बाद भी आपकी नींद नहीं खुलती तो फिर जो मैंने कहा, वो होना तय है।
गुरु जयमल नगर. मुंडवा रोड नागौर. बंपर धमाका ऑफर के साथ आसान किस्तों मेंं प्लॉट. संपर्क करें.. महेंद्र मो. 9649053111, 9521510933
हम भाजपा विरोधी हैं और इसलिए ये हमारी जिम्मेदारी है कि अगर हमें कुछ ऐसा पता चलता है तो हम आपको आगाह करें।' आपको बता दें कि 2020 में भी गुजरात में कुछ ऐसी ही सियासी हलचल मची थी, जब राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के आठ विधायकों ने इस्तीफा दिया था, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए।
Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें