यह होता है खौफ. नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही अपराधी थाने के सामने तख्ती दिखाते हुए बोला "मैं समर्पण कर रहा हूं गोली मत मारना"!
थानेेेेेे के सामने तख्ती लेकर खड़े अपराधी.गोंडा: 'मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, मुझे गोली मत मारो...' लिखी तख्ती लेकर 25 हजार का इनामी बदमाश छपिया थाने पहुंच गया। हाथ में तख्ती लिए बदमाश को थाने में आते देख और उसपर लिखे स्लोगन को देखकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। आनन-फानन में छपिया पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधी की पहचान गौतम सिंह के रूप में हुई है। वो गल्ला व्यवसायी अपहरण कांड का आरोपी है।
होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित
25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गौतम सिंह, गल्ला व्यापारी के अपहरण में वांछित चल रहा था। वो 15 मार्च 15 मार्च को अपने भाई अनिल सिंह के साथ छपिया थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी गोंडा संतोष मिश्रा ने बताया कि बीते छह मार्च को छपिया थाना के करनपुर गांव से गल्ला व्यापारी सील प्रसाद उर्फ बबलू का उसकी दुकान से कार सवार चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। व्यापारी के बदले बदमाशों ने 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बीते 08 मार्च को अपहरण करने के आरोपित रवि प्रकाश उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर लिया था। 13 मार्च को एसओजी व छपिया पुलिस ने वीरपुर रनिया में मुठभेड़ के दौरान दो और आरोपी जुबेर व राज कुमार यादव को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में आरोपित राजकुमार यादव के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त कार व मोबाइल फोन भी बरामद किया था। इसके बाद पुलिस अपहरण में चौथे आरोपित की तलाश कर रही थी।
वली मोहम्मद, गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860
अपहरण में वांछित चल रहा चौथा आरोपी गौतम सिंह अपने भाई अनिल सिंह के साथ हाथ में तख्ती लेकर थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के दौरान वांछित अभियुक्त गौतम सिंह ने कहा कि 'हमको आत्मसमर्पण करवा लो और गोली ना मारो, हमको गोली से डर लगता है'। आरोपी गौतम सिंह का एक वीडियो भी पुलिस ने जारी किया है। जिसमें वो कह रहा है कि
गुरु जयमल नगर. मुंडवा रोड नागौर. बंपर धमाका ऑफर के साथ किस्तों मेंं प्लॉट. संपर्क करें.. महेंद्र मो. 9649053111, 9521510933'सर मुझे माफ कर दीजिए मैं बहुत डर गया हूं। कप्तान साहब का सुनकर की गोली मार देंगे। मैं बहुत डर गया हूं सर मुझे माफ कर दीजिए। आत्मसमर्पण कर रहा हूं मैं, मुझे गोली मत मारिये सर। मैं तांबेपुर का रहने वाला हूं। मेरा नाम गौतम सिंह है और पिता का नाम राजेश्वरी सिंह है। मैंने गल्ला व्यापारी को उठाया था।'
इनका कहना है..
गोंडा के एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि अपहरण में वांछित 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश ने छपिया थाने में आत्मसमर्पण किया है। यह कहते हुए कि वो फिर से क्राइम नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मैसेज यह है कि अगर कोई लूट, अपहरण जैसा क्राइम करेगा तो पुलिस उनके साथ सख्ती से निपटेगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।
Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें