रूस का यूक्रेन के खिलाफ एलान-ए-जंग. यूक्रेन में रूस की मिसाइलें गरजी. बड़ी बात क्या अमेरिका की सिर्फ धमकी रहेगी या वह भी करेगा वार का ऐलान?
यूक्रेन के साथ जारी गतिरोध के बीच रूस ने हमला कर दिया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य कार्रवाई की औपचारिक घोषणा की है. इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ रूसी ऑपरेशन में हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया है. वहीं, इस घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र (UN) ने
होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित
पुतिन से युद्ध रोकने की अपील की है. UN ने कहा है कि रूस अपने सैनिकों को हमला करने से रोके. दूसरी ओर एयर इंडिया का विमान भारतीय छात्रों को यूक्रेन लेने पहुंचा मगर युद्ध शुरू होने के कारण कीव का एयरपोर्ट बंद कर देने से खाली लौटा। अब भारत के पास छात्रों को वापस लाने का विकल्प कम बचा है।
Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216
एजेंसी AFP के अनुसार, रूस के युद्ध की घोषणा के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाके शुरू होने की खबर है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि यूक्रेन ने रेड लाइन पार की है. वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यूक्रेन की वायु सेना बेअसर कर रहे हैं. इसके लिए सटीक निशाना लगाने वाले हाथियारों का इस्तेमाल किया है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दुनिया से की अपील
वहीं, हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेन्स्की का कहना है कि दुनिया को रूस को हमले से रोकना चाहिए. इसके साथ ही कहा कि हमले की स्थिति में यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा. वहीं, यूक्रेन के गृह मंत्रालय का कहन है कि कीव में यूक्रेन के फाइटर जेट्स पर हमला हुआ है.
UNSC की बैठक दोबारा शुरू
रूस के यूक्रेन के हमले के बाद UNSC की बैठक दोबारा शुरू हो गई है. बैठक में यूक्रेन के राजदूत ने कहा है कि युद्ध के अपराधियों का कोई शुद्धिकरण नहीं होता है. ऐसे लोग सीधे नरक में जाते हैं
वली मोहम्मद, गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860रूस ने यूक्रेन के 2 इलाकों को किया था अलग
बता दें कि पिछले कई दिनों से रूस व यूक्रेन के बीच तनाव बरकरार था. इसको लेकर यूरोप सहित पश्चिमी देशों ने दोनों देशों को बातचीत के स्तर से हल ढूंढने को कहा था. इसी बीच रूस ने यूक्रेन के 2 इलाकों को अलग देश के रूप में मान्यता दे दी थी. इसके बाद यूरोप सहित अमेरिका व अन्य देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा दिए थे.
रूस ने कहा-कब्जे का नहीं कोई इरादा
प्रतिबंध के बावजूद रूस ने आज युद्ध की घोषणा कर दी है. न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने औपचारिक तौर से युद्ध का ऐलान कर दिया है. ऐसे में पूरी दुनिया सकते में आ गई है. संयुक्त राष्ट्र ने पुतिन को युद्ध रोकने को कहा है. वहीं, पुतिन का कहना है कि यूक्रेन पर कब्जे का कोई इरादा नहीं है. वहीं, रूस ने यूक्रेन की सीमा पर कर्मशियल विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें