PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

रविवार, 20 फ़रवरी 2022

बारातियों से भरी कार नदी में गिरी, दूल्हे,उसके दो भाई व जीजा समेत 9 लोगों की मौत, शादी से 12 घंटे पहले मौत ले गई. जानिए क्या है पूरी जानकारी?

बारातियों से भरी कार नदी में गिरी, दूल्हे,उसके दो भाई व जीजा समेत 9 लोगों की मौत, शादी से 12 घंटे पहले मौत ले गई. जानिए क्या है पूरी जानकारी?

रवानगी से पहले दूल्हे की फोटो.

नदी से शव निकालते गोताखोर.


कोटा। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा से मध्य प्रदेश के उज्जैन जा रही बारात की कार रविवार तड़के 3:00 बजे को कोटा में चंबल नदी में गिर गई. हादसे में कार सवार दूल्हे समेत उसके इकलौत भाई-बहनोई और आठ रिश्तेदारों तथा कार चालक की मौत हो गई. हादसे के बाद शादी के घर में मातम पसर गया. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है. मृतक दूल्हे की शादी रविवार शाम को होने वाली थी लेकिन शादी से कुछ घंटे पहले ही मौत हो गई.

अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..

होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित



जानकारी के मुताबिक दूल्हा पक्ष के लोग सवाई माधोपुर से सुबह 5.30 बजे निकल कर उज्जैन बारात ले कर जा रहे थे. इसी दौरान कोटा में नयापुरा पुलिया से कार अनियंत्रित हो कर चंबल नदी में गिर गई. कार में सवार लोगों ने कांच खोलने के प्रयास किए पर सिर्फ एक ही कांच खुल पाया जिसकी वजह से 7 लोगों की कार में ही मौत हो गई बाकी 2 लोगों की लाश नदी में काफी दूर निकल गई. सुबह स्थानीय लोगों ने हादसे की खबर पुलिस को दी. पुलिस की गोताखोर टीम अब तक 9 शव बरामद कर चुकी है. सभी शवों को एमबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। 


कार हादसे का शिकार हुए लोगों के नाम


अविनाश वाल्मीकि, दूल्हा, निवासी चौथ का बरवाड़ा,केशव, दूल्हे का भाई, निवासी चौथ का बरवाड़ा, इस्लाम खान, कार चालक, निवासी चौथ का बरवाड़ा, कुशाल, निवासी टोंक फाटक, जयपुर, शुभम, निवासी टोंक फाटक, जयपुर, राहुल, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, जयपुर, रोहित, निवासी टोंक फाटक, जयपुर, विकास, निवासी घाट गेट, जयपुर, मुकेश, निवासी मालवीय नगर, जयपुर.

Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216


आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाएं..


सुबह हादसे की सूचना मिलते ही चौथ का बरवाड़ा में दूल्हे अविनाश वाल्मिकी के घर में कोहराम मच गया. शादी की खुशियां गम में बदल गई. जिस घर में रात तक शहनाइयां और मंगल गीत गूंज रहे थे वहां से चीत्कारें उठने लगी. दिल को दहला देने वाले इस हादसे की सूचना के बाद आसपास के लोग दूल्हे के घर तो पहुंच गये, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वह उनके पास जाकर ढांढस बंधा सके. दहाड़े मारकर रो रहे परिजनों का क्रंदन सुनकर लोगों का कलेजा फट गया. अविनाश की शादी रविवार को दोपहर में 3 बजे नेहा उर्फ गौरी से होनी थी.

Voltas Shoppy


विनायक सेल्स. बाबा मार्केट. किले की ढाल नागौर. 9571838978


LG Best Shop..


राजा इलेक्ट्रॉनिक्स. किले की ढाल नागौर. 9887100102


वली मोहम्मद, गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860


हादसे में किशन गोपाल के दोनों बेटों की मौत हो गई. किशन गोपाल के दो बेटों के अलावा एक बेटी है. दूल्हे की बहन नेहा की शादी 15 नवंबर 2021 शुभम के साथ हुई थी. शुभम जयपुर का रहने वाला था. ये दोनों पति पत्नी जयपुर से यहां दोनों शादी में शरीक होने आए थे. बारात में नेहा भी थी लेकिन बस में सवार होने के कारण उसकी जान बच गई.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें