अलवर दुष्कर्म प्रकरण.. बीजेपी के बाद हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरी. नागौर कलेक्ट्री पर भी किया प्रदर्शन..
नागौर कलेक्ट्रेेट के बाहर प्रदर्शन करते आरएलपीी कार्यकर्ता.मूक बधिर बालिका से दुराचार प्रकरण #Alwar Minor Rape Incident की सीबीआई जांच की अनुशंसा भले ही केंद्र सरकार को भेज दी हो, लेकिन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर विरोधी दलों का आंदोलन जारी है।
आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाएं..
हालांकि विरोध प्रदर्शन का मुद्दा अब प्रदेश की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था का रखा गया है। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ( RLP ) भी जिला स्तर पर सरकार का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है
वली मोहम्मद, गुलाम मुस्तफा, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860
अलवर दरिंदगी मामले सहित प्रदेश भर में बिगड़ी क़ानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर भाजपा के बाद अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी भी आंदोलन शुरू कर दिया है। आरएलपी के राष्ट्रीय संयोजक सांसद हनुमान बेनीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आज जिला मुख्यालयों पर सरकारी विरोध हल्ला बोल करने के निर्देश दिए.
इसी के तहत विधायक इंदिरा बावरी के नेतृत्व में आरएलपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। आरएलपी की मांग है कि मामले का जल्द से जल्द खुलासा हो और आरोपियों की गिरफ्तारी हो.
आरएलपी की मांग है कि अलवर पीड़िता के परिजनों को 50 लाख का आर्थिक पैकेज दिया जाए. सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो. राज्य के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक घटना स्थल पर जाकर देखें वस्तुस्थिति. तीन कैबिनेट मंत्रियों का समूह पीड़िता के घर भेजकर उन्हें संबल दे. पीड़ित परिवार को उच्च स्तरीय सुरक्षा दी जाए.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें